कमिंस अपनी रिकार्ड पारी से हैरान हुए

Updated on 07-04-2022 09:53 PM

पुणे ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस के अर्धशतक की सहायता से कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हराया। इस दौरान कमिंस ने  15 गेंदों पर 56 रन की आतिशी पारी खेली जिससे अब वह भी हैरान हैं। कमिंस को भरोसा नहीं हो रहा कि वह इस प्रकार की पारी खेलने में सफल रहे हैं। यह केकेआर की 4 मैचों में तीसरी जीत है।  ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर के तूफान से केकेआर ने 162 रन का लक्ष्य केवल 16 ओवर में हासिल कर लिया। वहीं मुंबई की लगातार तीसरी हार है।

कमिंस ने पारी में चार चौके और छह छक्के लगाए। कमिंस ने केवल 14 गेंदों पर ही अर्धशतक पूरा करके एक नया रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। उन्होंने तेज गेंदबाज डेनियल सैम्स के एक ओवर में 35 रन बनाये। कमिंस ने कहा, ‘मैं इस पारी से अधिक हैरान हूं। ये रन किस प्रकार बने मुझे नहीं मालूम मैं बहुत अधिक नहीं सोच रहा था। यह वास्तव में संतोषजनक है। ऐसा लग रहा था कि गेंद हवा में तैर रही थी।

उन्होंने कहा कि मैं छोटी बाउंड्री की ओर शॉट खेलने की कोशिश कर रहा था। मैं भाग्यशाली हूं कि टीम ने मुझे अपने साथ जोड़े रखा। वहीं केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि वे अपनी योजना के अनुसार बढ़ रहे थे पर कमिंस की पारी से हमें पहले ही जीत मिल गयी।

अय्यर ने कमिंस की प्रशंसा करते हुए कहा कि  मैं केवल गेंद को हवा में लहराते हुए देख रहा था। मुझे विश्वास नहीं हो रहा था। वहीं मुम्बई के कप्तान रोहित ने कहा कि मैंने उससे इस तरह की पारी की कतई उम्मीद नहीं की थी। वह जिस तरह से खेला, पूरा श्रेय उसे जाता है। बल्लेबाजी में हमारी शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। हम 15वें ओवर तक मैच में थे, लेकिन कमिंस ने सारे समीकरण बिगाड़ दिए थे। कमिंस का यह आईपीएल में तीसरा अर्धशतक है। विशेष बात यह है कि इसमें से 2 अर्धशतक उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ ही लगाए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.