सेना मे नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो जालासाजो को सायबर क्राइम टीम ने मंडला, सिवनी से दबोचा

Updated on 24-12-2021 11:04 PM

भोपाल। राजधानी की सायबर क्राइम भोपाल ने सेना में नौकरी दिलाने का झांसा देकर बेरोजगारों से ठगी करने वाले दो जालसाजों को मंडला ओर सिवनी से दबोचा है। शातिर ठग लोगों से इंटरनेट मीडिया पर संपर्क कर उनको सेना में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर रकम ऐंठ लेता था। गैंग का मास्टरमाइंड 10वीं पास है, जिसने अपनी फेसबुक डीपी में सेना की महिला अफसर का फोटो लगा रखा है। शातिर खुद को सेना का कर्नल बताता था। आरोपी ने भोपाल के एक युवक से सेना में आरक्षक बनाने के नाम पर 1 लाख 49 हजार रुपए की ठगी की थी, जिसकी शिकायत की जॉच के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 80 हजार की नगदी बरामद की हैं।

 साइबर क्राइम अधिकारियो ने खुलासा करते हुए बताया कि भोपाल के रहने वाले युवक ने लिखित शिकायत करते हुए बताया कि फेसबुक में सेना की महिला अफसर की फोटो लगे एक व्यक्ति से उसकी दोस्ती हुई थी। चैटिंग के दौरान उसने बताया कि वह सेना में कर्नल है, और वर्तमान में रायपुर, छत्तीसगढ़ में पोस्टेड है। इसके बाद शातिर ने फरियादी को वाट्सएप नंबर ले लिया। ओर उसे अपने जाल मे फसांते हुए भरोसा दिलाया कि वो उसे सेना मे आरक्षक की नौकरी दिलवा सकता है।

फरियादी को भरोसे में लेने के बाद शातिर ठग ने सेना में भर्ती के विभिन्न चरणों मे उत्तीर्ण कराकर ज्वाईनिंग के नाम पर उससे कई किश्तो मे 1 लाख 49 हजार रुपए ले लिए। इकसे बाद लंबा समय बीत जाने के बाद भी जब फरियादी को सेना की तरफ से कोई सूचना नहीं आई, तब उसे अपने साथ ठगी का संदेह हुआ। ओर जब उसने ठग से पूछा की उसकी नौकरी कब लगेगी तो आरोपी उससे ओर पैसों की मॉग करने लगे। इसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस से की। जॉच के दौरान फोन नंबर ओर बैंक से मिली जानकारी के आधार पर टीम ने बैंक खातों के उपयोगकर्ताओं के खिलाफ धोखाधडी सहित अन्य धाराओ मे मामला दर्जकर उनकी सुरागशी शुरु कर दी।

इसके बाद हाथ लगे सुरागो के आधार पर टीम ने मंडला निवासी अनिल विश्वकर्मा, सिवनी निवासी दौलत सिंह अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ मे सामने आया कि आरोपी अनिल 10वीं पास है, ओर खुद को सेना का अफसर बताता था। जबकि उसका साथी दौलत सिंह बीए पास है, जो सारी प्लानिंग बनाता था। आरोपी अनिल विश्वकर्मा खुद को सेना का अफसर बताकर युवकों से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती करता। ओर फिर वह सेना के जवानों की फोटो भेजकर सेना में भर्ती कराने का विश्वास दिलाता। इसके बाद बेरोजगार युवक के जाल मे फंसने पर वो ठगी के लिए वह आनलाइन परीक्षा भी करा देता।

परीक्षा में पास घोषित कर ज्वाइनिंग के लिए पैसों की मांग करता। दूसरा आरोपी दौलत अहिरवार फेसबुक पर बेरोजगार युवकों की तलाश करता वह युवकों की प्रोफाइल खंगालकर अनिल को देता था। पुलिस ने बताया कि अनिल की सिवनी में ससुराल है, इस वजह से दौलत से उसकी दोस्ती हो गई। शातिर जालसाजो द्वारा अभी तक कई बेरोजगार युवको को ठगने की बात का खुलासा किया है, जिसकी जॉच की जा रही है। पुलिस ने आरोपियो के पास से 2 मोबाईल, पासबुक, 80 हजार की नगदी ओर ठगी की रकम से खरीदा एक मंगलसू़त्र जप्त किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.