चीन के छात्र की अमेरिका में साइबर किडनैपिंग 66 लाख की फिरौती मांगी गई पुलिस को बर्फीले पहाड़ पर मिला स्टूडेंट

Updated on 04-01-2024 12:56 PM

अमेरिका के यूटा शहर से साइबर किडनैपिंग का मामला सामने आया है। यहां एक चीनी छात्र को वर्चुअली किडनैप करके उसके परिवार से 66.62 लाख रुपए (80 हजार डॉलर) की फिरौती मांगी गई।

BBC के मुताबिक, 17 साल का काई झुआंग 20 दिसंबर से लापता था। अब पुलिस को बर्फीले पहाड़ों पर मिल गया है। पुलिस ने कहा- काई झुआंग असल में किडनैप नहीं हुआ था। उसने किडनैपर्स के कहने पर खुद को आईसोलेट कर लिया था। वो वर्चुअल किडनैपर्स के कहने पर पहाड़ों पर रहने के लिए चला गया था।

क्या होती है साइबर किडनैपिंग...
इसे आसान भाषा में फेक किडनैपिंग कह सकते हैं। इसमें किसी शख्स से पैसे निकलवाने के लिए उसके किसी करीबी की फेक किडनैपिंग होती है। यानी सिर्फ हाथ-पैर बंधे हुए फोटो-वीडियो से बिल्कुल रीयल किडनैपिंग सीन क्रिएट किया जाता है। फिर फिरौती की डिमांड होती है। बाद में पता चलता है कि किडनैपिंग हुई ही नहीं थी। बस नाटक हुआ था।

इसमें विक्टिम को जिस शख्स की फोटो या वीडियो दिखाई जाती है। ये तो फेक होती ही है। इसके अलावा उसकी आवाज भी डीप फेक टेक्नोलॉजी से कॉपी की जाती है और इसका इस्तेमाल किया जाता है।

काई झुआंग के मामले में क्या हुआ...
काई झुआंग को स्काईप जैसे किसी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर साइबर किडनैपर्स ने कॉन्टैक्ट किया। उसे भरोसा दिलाया की उसके माता-पिता की जान को खतरा है। उससे कहा- अगर माता-पिता को बचाना है तो वैसा करो जैसा हम कहते हैं। इसके बाद किडनैपर्स ने काई से ऐसी तस्वीरें मांगी, जिसमें उसके हाथ-पैर बंधे थे और वो किसी आईसोलेटिड जगह पर था। किडनैपर्स ने ये तस्वीरें काई के घर वालों को भेज दीं। फिर फिरौती की रकम मांगी।

किडनैपर्स के कहने पर बर्फिले पहाड़ पर गया छात्र
पुलिस ने कहा- 20 दिसंबर को काई किडनैपर्स के संपर्क में आया। इसके बाद कुछ लोगों ने उसे कैंपिंग का सामन ले जाता हुए देखा था। लेकिन कोई नहीं जानता था कि वो कहां जा रहा है। इस बीच काई के पेरेंट्स के पास एक फोन कॉल पहुंचा। यह कॉल किडनैपर्स का था। उन्होंने बेटे के बदले फिरौती की मांग की। 28 दिसंबर को काई के पेरेंट्स ने उसके स्कूल में फोन किया। इसके बाद यह मामला पुलिस तक पहुंचा।

पुलिस ने छानबीन की। पुलिस को जैसे ही पता चला की गायब होने से पहले काई को कुछ लोगों ने कैंपिंग का सामान-टेंट, कंबल, खाना-पानी, स्लीपिंग बैग के साथ देखा था, वैसे ही पुलिस ने पहाड़ों पर तलाशी अभियान चलाना शुरू कर दिया। उन्हें 2 जनवरी को काई बर्फीले पहाड़ पर मिला। यहां शरीर को गर्म रखने के लिए पर्याप्त सामान नहीं था। पुलिस वक्त पर नहीं पहुंचती तो काई की मौत हो सकती थी।

किडनैपर्स की पहचान नहीं
पुलिस ने कहा कि फिलहाल किडनैपर्स की पहचान नहीं हो सकी है। वो कहां से फोन कर रहे थे, उन्होंने किडनैपिंग के लिए काई को ही क्यों चुना, इस बात की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यह साइबर किडनैपिंग का एक बड़ा नेटवर्क हो सकता है। जल्द इसका पर्दाफाश किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.