शादी में सिलेंडर ब्लास्ट,एक ही परिवार के 6 की मौत:दरभंगा में बारातियों की आतिशबाजी से शामियाने में लगी आग

Updated on 26-04-2024 01:20 PM

दरभंगा में शादी के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट होने से 6 लोगों की मौत हो गई है। हादसा गुरुवार रात 11 बजे के बाद हुआ। गांव के लोगों ने बताया की छगन पासवान की बेटी की शादी थी। बारात को पड़ोसी रामचंद्र पासवान के आवासीय परिसर में ठहराया गया था।

इस दौरान बारातियों ने जमकर आतिशबाजी की। पटाखों की चिंगारी से शामियाने में आग लग गई। पास में ही खाना बन रहा था। देखते ही देखते आग सिलेंडर तक जा पहुंची। सिलेंडर में आग लगते ही ब्लास्ट हो गया। हादसे के बाद दूल्हा-दुल्हन को पास के ही मंदिर में ले जाया गया। वहां दोनों की शादी हुई।

इसी दौरान रामचंद्र पासवान के दरवाजे पर रखे डीजल के स्टॉक में भी आग लग गई। इसमें रामचंद्र पासवान के परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। हादसे में रामचंद्र पासवान के बेटे, बहू, बेटी, 2 नाती, नतिनी ने दम तोड़ दिया। मामला अलीनगर प्रखंड के बहेड़ा थाना के अंटोर गांव का है।

पटाखों की चिंगारी से आग फैली

गांव के ही अनिल पासवान ने बताया कि मुझे रात 3 बजे हादसे की जानकारी मिली। मैं मौके पर पहुंचा तो देखा आग की लपटें उठ रही थीं। मृतकों में मुझे अभी सुनिल और कंचन का नाम याद है। सुनिल के परिवार वालों की भी मौत हुई है। बारात गुरुवार रात 10 बजे आई थी। 11 बजे आग लगी। बाराती पटाखे छोड़ रहे थे उसी की चिंगारी से आग फैली।

बारातियों को पटाखे फोड़ने से मना किया था

मृतक के चचेरे भाई रविंद्र पासवान ने बताया कि बारात आई थी। पटाखे की चिंगारी से आग लगी। हमरे मना किया था कि यहां पटाखे मत फोड़ो, लेकिन वो नहीं माने। यहां पर पानी का साधन भी नहीं था। सूखा पड़ा है। चापाकल भी नहीं है। शादी नरेश पासवान की बेटी की थी।

टेंट वाले राहुल पासवान ने कहा कि बरात आई थी। पटाखे फोड़े जा रहे थे। हम लोगों ने विरोध किया था। पूरा घर जल गया। काफी बचाने की कोशिश की थी। घटना 11 बजे की है।

हादसे में मृतकों के नाम

मृतकों में रामचंद्र पासवान के बेटे सुनील पासवान (28), सुनील की पत्नी लाली देवी (25), सुनील की बहन कंचन देवी (25), कंचन की बेटी साक्षी कुमार (6), सुनील के दो बेटे सिद्धार्थ(2) और सुधांशु (4) शामिल हैं। सभी मृतक एक ही परिवार के थे। ये लोग पड़ोसी हैं। दुल्हन के घर से 100 मीटर की दूरी पर इनका घर है। जहां बराती रूकी थी।

बेनीपुर के अनुमंडल पदाधिकारी शंभू नाथ झा ने बताया कि घटना में 6 लोगों की मौत हुई है। मृतक के नजदीकी रिश्तेदारों को 4-4 लाख रुपए दिए जाएंगे। 3 मवेशियों की भी मौत हुई है। उनका भी मुआवजा दिया जाएगा। बाकी सामान के नुकसान के लिए 12 हजार रुपए की मदद की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 May 2024
भारत राष्ट्रवादी समिति (BRS) नेता और दिल्ली शराब नीति मामले में आरोपी के कविता की नई चार्जशीट पर दिल्ली की अदालत 14 मई को विचार करेगी। दिल्ली शराब नीति मामले…
 14 May 2024
IMA प्रेसिडेंट डॉ. आरवी अशोकन मंगलवार (14 मई) को पतंजलि भ्रामक विज्ञापन केस में सुप्रीम कोर्ट पर अपने विवादित बयान पर जवाब पेश करेंगे।भ्रामक विज्ञापन के मामले में 23 अप्रैल…
 14 May 2024
बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को 12 साल की रेप विक्टिम को अपनी प्रेग्नेंसी टर्मिनेट करने की अनुमति दी है। कोर्ट ने यह फैसला उसके कल्याण और सुरक्षा को मद्देनजर रखते…
 14 May 2024
दिल्ली पुलिस ने 40 साल के एक शख्स को फ्लाइट्स में अपने को-पैसेंजर्स की ज्वेलरी और अन्य कीमती सामान चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बीते एक…
 14 May 2024
मुंबई में सोमवार को दोपहर करीब 3 बजे तेज आंधी आई। घाटकोपर में 100 फीट ऊंचा और 250 टन वजनी लोहे का होर्डिंग एक पेट्रोल पंप पर जा गिरा। इस…
 13 May 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के बैरकपुर, हुगली, आरामबाग और हावड़ा में रैली की। प्रधानमंत्री ने कहा कि संदेशखाली की बहनों को डराया-धमकाया जा रहा है। कांग्रेस…
 13 May 2024
कर्नाटक सेक्स स्कैंडल की पीड़ित महिला की किडनैपिंग के केस में एचडी रेवन्ना की जमानत पर आज स्पेशल कोर्ट में सुनवाई होगी। एचडी रेवन्ना, देवगौड़ा परिवार के पहले सदस्य हैं…
 13 May 2024
सुप्रीम कोर्ट सोमवार (13 मई) को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से जुड़े मानहानि मामले की सुनवाई करेगा। केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट के ऑर्डर को चुनौती दी थी।यूट्यूबर ध्रुव राठी…
 13 May 2024
शराब नीति केस में जेल में बंद दिल्ली के पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज सुनवाई करेगा। 8 मई को हुई पिछली सुनवाई में…
Advt.