भोपाल : एण्डटीवी की घरेलू काॅमेडी ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ में दबंग दुल्हनिया राजेश का किरदार निभा रहीं कामना पाठक खाने की बहुत बड़ी शौकीन हैं। वह जहां भी जाती हैं, वहां के स्थानीय व्यंजनों का स्वाद चखना उन्हें बहुत अच्छा लगता है। वह हाल ही में अपने होमटाऊन इंदौर गई थीं और वहां भी उन्होंने तरह-तरह के व्यंजनों का लुत्फ उठाया। वह इंदौर की बेहद मशहूर शाॅप ‘छप्पन दुकान‘ पर पहुंची थीं। खाने के प्रति अपने प्यार का इजहार करते हुये कामना पाठक ने कहा, ‘‘अरे दद्दा! खाने से हमारा रिश्ता सदा के लिये हैं (हंसती हैं)। मैं इंदौर की रहने वाली हूं, जिसे फूड सिटी कहकर बुलाया जाता है। हाल ही में महाशिवरात्रि के दौरान मैं महाकाल ज्योतिर्लिंग का दर्शन करने और भोले बाबा का आशीर्वाद लेने के लिये उज्जैन गई थी। मैंने जब इंदौर में कदम रखा, तो खाने की अपनी पसंदीदा शाॅप ‘छप्पन दुकान‘ पर जाकर अपने मनपसंद व्यंजनों का स्वाद चखने से खुद को रोक नहीं पाई। मेरे इस सफर की सबसे दिलचस्प बात यह थी कि मैं पहली बार ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ की राजेश के रूप में वहां गई थी। मेरे प्रशंसकों ने दिल खोलकर मेरा स्वागत किया और मैंने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। छप्पन दुकान के दुकानदार ने मुझे छप्पन पकवानों को चखने का मौका दिया। पहले तो मैं बहुत ज्यादा खाने को लेकर थोड़ा हिचकिचा रही थी, लेकिन बाद में मैं खुद को रोक नहीं पाई। मुझे लगता है कि वहां जाने का मेरा फैसला बिल्कुल सही था, क्योंकि मुझे कुछ स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद चखने का मौका मिला। मैंने सबसे पहले एकदम ठंडा ठंडा कोकोनट क्रश पिया। इसके बाद मैंने साबूदाना खिचड़ी, पोहा जलेबी, हाॅट डाॅग, कुल्हड़ पिज्जा, बेरी आईसक्रीम, खोपरा पैटीज, आलू टिक्की, आठ फ्लेवर्स के साथ पानी पूरी, रसगुल्ला और ऐसे ही ढेरों व्यंजनों का स्वाद चखा। मुझे सारी डिशेज में से तंदूरी चाय और टर्किश आईसक्रीम सबसे ज्यादा अच्छी लगी।‘‘
कामना ने पुराने दिनों को याद करते हुये कहा, ‘‘मैं जब उन गलियों से गुजरी तो मेरे बीते दिनों की सुनहरी यादें मन में ताजा हो गईं। हम यहां पर एकसाथ आते थे और खाने के मजे लिया करते थे। हालांकि, अब यहां पर काफी कुछ बदल गया है़; पहले यहां सिर्फ पचास-साठ दुकानें हुआ करती थीं, जो अब 100 से भी ज्यादा हो गई हैं और कई नये फूड ज्वाइंट्स खुल गये हैं। हालांकि, मेरा पेट भरा हुआ था, लेकिन इसके बावजूद मैं ज्यादा से ज्यादा व्यंजनों का स्वाद लेना चाहती थी। मैं जब भी इंदौर और मेरे घर आता हूं, तो मुझे बहुत मजा आता है, लेकिन इस बार मेरा यहां आना और भी खास था, क्योंकि मैं ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ की राजेश के रूप में आई थी।‘‘
कामना पाठक को राजेश के रूप में देखिये ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ में, हर सोमवार से शुक्रवार, रात 10ः00 बजे, सिर्फ एण्डटीवी पर!