4 करोड़ के कार्तिक त्यागी को डेल स्टेन का मशविरा, 'फरारी कार' हो तुम, डायरेक्ट छठे गियर में नहीं चलोगे

Updated on 09-04-2022 08:30 PM

नई दिल्ली सनराइजर्स हैदराबाद के जॉबाज पेसर कार्तिक त्यागी जब अभ्यास के लिए टीम में नेट्स में शामिल हुए। तो उन्हें अनुभवी पेसर डेल स्टेन से मशविरा मिला। स्टेन फिलहाल हैदराबाद टीम के गेंदबाजी कोच के तौर पर जिम्मेदारी निभा रहे हैं। कार्तिक त्यागी को सनराइजर्स हैदराबाद ने मेगा ऑक्शन में 4 करोड़ रुपये में खरीदा था। हैदराबाद ने भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन और उमरान मलिक जैसे गेंदबाजों की मौजूदा टीम में युवा कार्तिक त्यागी को मौका दिया।

कार्तिक त्यागी ने राजस्थान रॉयल्स के साथ खेलते हुए अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन किया था। वह 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हुए बल्लेबाजों को छकाते थे। इतना ही नहीं, कभी-कभी 145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार को भी छू लेते थे। सनराइजर्स हैदराबाद के सोशल मीडिया अकाउंट की ओर से शेयर किए गए एक वीडियो में स्टेन प्रैक्टिस सेशन के दौरान युवा खिलाड़ी से बात करते हुए नजर रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि स्टेन 21 वर्षीय कार्तिक को सलाह देते हुए कहते हैं, ‘बस धीरे-धीरे। आप फरारी (कार) हैं, आप पहले गियर में उतरते हैं, छठे गियर में नहीं। धीरे-धीरे लेकिन निश्चित रूप से, मैं चाहता हूं कि आप छठे गियर में पहुंच जाएं।

हैदराबाद का आईपीएल के मौजूदा सीजन में आगाज अच्छा नहीं रहा है। टीम अभी तक अपने दोनों मैच हारी है। इस टीम के गेंदबाजी कोच के रूप में स्टेन भी यादगार शुरुआत नहीं कर पाए क्योंकि राजस्थान के खिलाफ मैच में हैदराबाद के गेंदबाजों ने 210 रन लुटा दिए। बाद में इस मुकाबले को केन विलियमसन की कप्तानी वाली टीम हैदराबाद 61 रन से हार गई। कार्तिक त्यागी ने कहा, ‘सबसे पहले, मैं पूरी टीम से मिला। मैं कोच डेल से भी मिला, मैं उनके साथ काम करने के लिए उत्साहित था। पहला सेशन थोड़ा थका देने वाला था, टीम में शामिल होने में काफी अच्छा लगा। मैं अपनी दिनचर्या में वापस आने की कोशिश कर रहा हूं। मैंने ज्यादा ओवर फेंकने की कोशिश की, फील्डिंग की कोशिश की। मैं यॉर्कर का अभ्यास कर रहा हूं और नई गेंद से गेंदबाजी कर रहा हूं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.