दलजीत कौर ने मांग में सिंदूर लगाए पोस्ट की तस्वीर तो मचा हल्ला, दूसरे पति निखिल पटेल से तलाक की थी चर्चा
Updated on
10-05-2024 01:11 PM
टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर एक बार फिर से अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में छा गई हैं। उनकी पिछले साल मार्च, 2023 में शादी हुई थी। मगर 9 महीने बाद ही उन्होंने सोशल मीडिया से निखिल पटेल के साथ की तमाम तस्वीरें डिलीट कर दी थीं। इंस्टाग्राम के नाम में भी बदलाव किया था। मगर अब उन्होंने मांग में सिंदूर लगाए फोटो पोस्ट की, जिसके बाद चारों तरफ हो-हल्ला मच गया। अब लोग कयास लगा रहे कि क्या ये दोबारा साथ आ रहे हैं?
दलजीत कौर पिछले चार महीने से भारत में हैं। वह बेटे जेडन को केन्या से लेकर देश लौट आई थीं। मीडिया से बातचीत में दलजीत ने बताया था कि उनके पिता की सर्जरी होनी है इसलिए वह आ गई हैं। लेकिन तलाक की खबरों पर कुछ रिएक्ट नहीं किया था। जबकि निखिल और दलजीत ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया था। शादी के एक साल पूरे होने के बाद भी दोनों ने कोई पोस्ट नहीं किया था। मगर अब शालीन भनोट की एक्स वाइफ ने मांग में सिंदूर लगाए फोटो शेयर की और सबको चौंका दिया।
दलजीत कौर ने पोस्ट की फोटो
दलजीत कौर ने इंस्टाग्राम स्टोरी में अपनी ये फोटो शेयर की है और हाथ में एक किताब भी पकड़ी है। कैप्शन लिखा है, 'पढ़ाकू मोड ऑन हो गया है।' दलजीत कौर की इस तस्वीर ने कई तरह के सवाल लोगों के मन में पैदा कर दिए हैं। हालांकि गले में मंगलसूत्र नजर नहीं आ रहा है। लेकिन सिंदूर ही लगाया है, वो बड़ी बात है।
निखिल पटेल से तलाक लेने की आईं थी खबरें
कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दलजीत और निखिल में कुछ अनबन हो गई है। उनके बीच मनमुटाव हो गया है। जिस कारण उन्होंने तलाक लेने का फैसला किया है। हालांकि एक्ट्रेस की टीम की तरफ से प्राइवेसी का सम्मान करने की बात कही गई थी। क्योंकि इसमें बच्चे शामिल थे। लोगों को लग रहा है कि शायद एक्ट्रेस निजी जिंदगी को लेकर जल्द ही कुछ नया ऐलान करने वाली हैं।
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…