16 साल बाद आमिर के साथ काम करेंगे दर्शील सफारी

Updated on 05-03-2024 06:12 PM

दर्शील सफारी ने साल 2007 में आमिर खान की फिल्म ‘तारे जमीन पर’ से बतौर चाइल्ड एक्टर बॉलीवुड डेब्यू किया था। यह फिल्म क्रिटिकली और कॉमर्शियली सक्सेसफुल रही थी और दर्शील रातों-रात सुपरस्टार बन गए थे। अब 16 साल बाद दर्शील एक बार फिर से आमिर खान के साथ काम करने जा रहे हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी।

सोशल मीडिया पर दर्शील ने शेयर किया फोटो
दर्शील ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने आमिर के साथ एक कोलाज शेयर किया है। इस फोटो में दो तस्वीरें हैं। पहली 16 साल पहले रिलीज हुई फिल्म ‘तारे जमीन पर’ के एक सीन की है, वहीं दूसरी में दोनों एक्टर्स री-यूनियन करते नजर आ रहे हैं।

4 दिनों बाद होगा बड़ा खुलासा
इसे शेयर करते हुए दर्शील ने लिखा, ‘बूम.. 16 साल बाद, हम फिर से साथ हैं। इमोशनल? हां.. थोड़ा था.. चार्ज्ड? बिल्कुल। मेरे फेवरेट मेन्टर को इस एक्सपीरिएंस के लिए खूब सारा प्यार। कुछ बड़ा खुलासा होने वाला है। 4 डेज टु गो..’

डेढ़ साल बाद एक्टिंग करते दिखेंगे आमिर
भले ही दर्शील ने अभी तक इस प्रोजेक्ट का नाम और डिटेल शेयर नहीं किया है पर रिपोर्ट्स की मानें तो वे आमिर खान की अगली फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ में नजर आएंगे। इस फिल्म का सब्जेक्ट भी ‘तारे जमीन पर’ के सब्जेक्ट से मिलता-जुलता है। आमिर इस फिल्म के प्रोड्यूसर होने के साथ ही इसमें एक्टिंग करते भी नजर आएंगे।

वर्कफ्रंट पर इस फिल्म के अलावा आमिर, सनी देओल स्टारर ‘लाहौर 1947’ भी प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह अगले साल रिपब्लिक डे पर रिलीज हो सकती है। वहीं दर्शील की पिछली फिल्म 2003 में रिलीज हुई ‘हुकुस-बुकुस’ थी। वो पिछले साल एक गुजराती फिल्म ‘कच्छ एक्सप्रेस’ में भी नजर आए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.