अमिताभ बच्चन के पीछे चुपके से खड़ी थीं बहूरानी ऐश्वर्या राय, वीडियो में आराध्या और नव्या की शरारत भी हुई कैद

Updated on 11-10-2023 03:24 PM
हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन 81 साल के हो गए हैं। इस मौके पर बिग बी अपने फैंस से रूबरू हुए। सभी का हाथ जोड़कर उन्होंने शुक्रिया कहा। इसी समय नव्या नवेली, आराध्या बच्चन और ऐश्वर्या राय भी चुपके चुपके से अमिताभ बच्चन के पीछे नजर आए। जी हां, जब सभी मीडियाकर्मी अमिताभ बच्चन की तस्वीरें ले रहे थे तभी ये तीनों भी कैमरे में कैद हो गए। आइए आपको भी दिखाते हैं ये खास वीडियो।

अमिताभ बच्चन अपने बंगले जलसा के बाहर आकर फैंस और पपाराजी से मिले। उन्होंने अपने शूज उतारे और फिर वह एक बोर्ड पर चढ़कर सभी फैंस का हाथजोड़कर धन्यवाद देने लगे। इस दौरान पपाराजी ने जो वीडियो बनाया, उसमें बिग बी की पोती आराध्या बच्चन और नातिन नव्या नवेली और बहू ऐश्वर्या भी कैद हो गए।

चुपके चुपके ऐश्वर्या-आराध्या और नव्या देख रहे थे

हुआ ये कि जब अमिताभ बच्चन फैंस से मिल रहे थे तो घर से चुपके-चुपके ऐश्वर्या और नव्या भी देख रहे थे। वह सभी फैंस और पपाराजी के वीडियो लेते हुए नजर आए। ऐश्वर्या और नव्या को यूं चुपके चुपके से फोटो वीडियो लेते देख फैंस भी हंसने लग गए।

41 साल की परंपरा को निभा रहे हैं अमिताभ बच्चन

मालूम हो, अमिताब बच्चन हर रविवार अपने फैंस से मिलते हैं। वह 41 साल से इस पंरपरा को निभा रहे हैं। बहुत ही कम मौके होते हैं जब अमिताभ बच्चन फैंस से न मिले। अगर वह काम के सिलसिले में मुंबई में नहीं हैं या फिर कोविड के दौरान। केवल जरूरी कारणों की वजह से ही एक्टर ने ये परंपरा तोड़ी है। वरना एक्टर के घर के बाहर हर हफ्ते हजारों की संख्या में लोग आते हैं और एक्टर की एक झलक पाने के लिए बेकरार हो जाते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.