दाऊद इब्राहिम, लश्कर-ए-तैयबा या ISI... पाकिस्तान से अतीक अहमद को कौन भेज रहा था हथियार?

Updated on 14-04-2023 08:00 PM
इस्लामाबाद/लखनऊ : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में हुए उमेश पाल हत्याकांड के प्रमुख आरोपी असद अहमद और शूटर मोहम्मद गुलाम का एनकाउंटर कर दिया। इस एनकाउंटर ने माफिया अतीक अहमद को बड़ा झटका दिया है जिसे 5 दिनों की रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। इस बीच अतीक अहमद के पाकिस्तान कनेक्शन ने इस मामले को लेकर सुरक्षा एजेंसियों को चौकन्ना कर दिया है। पाकिस्तान में बैठे भारत के दुश्मन सीमा पार आतंकवाद फैलाने के लिए स्थानीय माफियाओं का सहारा ले रहे हैं। अभी तक वे कश्मीर और सीमा से लगे इलाकों में दहशत फैलते थे लेकिन अब वे भारत की अंदरूनी जड़ों को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं।

पूछताछ में माफिया अतीक अहमद से पाकिस्तान से हथियार सप्लाई किए जाने का चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस जानकारी के सामने आने के बाद एटीएस की टीम अपने हिस्से के सवाल लेकर प्रयागराज पहुंची है। अतीक ने पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार सप्लाई किए जाने का खुलासा किया है। माफिया पाकिस्तान में बैठे भारत के दुश्मनों के संपर्क में था। ये हथियार बड़े सुनियोजत तरीके से बॉर्डर क्रॉस कर भारत भेजे जाते थे। जानकारी के मुताबिक सप्लायर ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से पंजाब में हथियार गिराते थे जहां से अतीक के गैंग के सदस्य इन्हें देश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचाते थे।

ड्रोन के जरिए होती थी हथियारों की डिलीवरी

पुलिस की पूछताछ में अतीक ने कहा कि उसके संबंध पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से हैं। वह पाकिस्तान के जरिए बॉर्डर के पास पंजाब में गिराए गए हथियारों की डिलीवरी लेता था। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि यही हथियार जम्मू-कश्मीर में आतंकियों को भेजे जाते थे, उन्हीं हथियारों की डिमांड वह भी करता था। इस संबंध में अभी और जानकारी सामने आ सकती है। किस तरह के हथियार मंगवाए जाते थे, किन लोगों के जरिए हथियारों की डील हुई और इस पूरे सौदे में कौन-कौन लोग शामिल थे। ये वे सवाल हैं जिनके जवाब आने वाले समय में माफिया दे सकता है।

अतीक को कौन भेज रहा था हथियार?

सबसे बड़ा सवाल यह है कि पाकिस्तान से अतीक को हथियार कौन भेज रहा था? इसमें पहला नाम भारत की सबसे बड़ी दुश्मन आईएसआई का है जो लगातार भारत के खिलाफ साजिश रचती रहती है, चाहें वह आतंकियों की घुसपैठ के लिए रास्ता बनाना हो या भारत में स्लीपर सेल प्लांट करना। अतीक जैसे लोकल माफिया भारत में आईएसआई के मोहरे के रूप में काम कर रहे थे। दूसरा नाम लश्कर-ए-तैयबा का सामने आया है जिसका सरगना 26/11 मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड हाफिज़ सईद है।

पाकिस्तान में छिपे भारत के दुश्मन

अतीक के तार अंडरवर्ल्ड डॉन और वैश्विक आतंकवादी दाऊद इब्राहिम से जुड़े होने की भी जानकारी सामने आई है। महाराष्ट्र के रत्नागिरी में जन्मा दाऊद भारत का सबसे बड़ा दुश्मन है। वह 1993 मुंबई बम धमाकों का मुख्य आरोपी है जिसने भारत की आर्थिक राजधानी को हिलाकर रख दिया था। ड्रग्स से लेकर टेरर फंडिंग तक दाऊद के कई काले धंधे हैं। भारत से भागने के बाद अब वह पाकिस्तान के कराची में छिपा हुआ है। पाकिस्तान में मौजूद जैश-ए-मोहम्मद से लेकर हिजबुल मुजाहिद्दीन जैसे भारत के दुश्मन अतीक को हथियार भेजे जाने में शामिल हो सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.