डीसी बनाम आरआर: संजू सैमसन नो-बॉल बहस में अंपायर के समर्थन में आए, ऋषभ पंत ने दिखाए तेवर

Updated on 23-04-2022 08:50 PM

नई दिल्ली क्रिकेट संभावनाओं का खेल है ऐसे में  खेल के दौरान कई फैसलों पर बहस छिड़ जाती है। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन नेनो-बॉलसंबंधित बहस पर कहा कि यह फुल टॉस गेंद थी जिसे अंपायर ने इसे सामान्य गेंद दिया और वह अपने फैसले पर अडिग रहे।

जोस बटलर (119 रन) के शतक और साथी सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल (54 रन) के साथ पहले विकेट के लिये 155 रन की साझेदारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने दो विकेट पर 222 रन बनाये। दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर में आठ विकेट पर 207 रन ही बना सकी। राजस्थान रॉयल्स ने यह मुकाबला 15 रन से जीता। दिल्ली कैपिटल्स को अंतिम ओवर में 36 रन चाहिए थे।

रावमैन पॉवेल (28 रन, 15 गेंद, पांच छक्के) ने ओबेद मैकॉय की पहली तीन गेंदों पर छक्के जड़ दिये। लेकिन तीसरी गेंद कोनो-बॉलकरार नहीं करने पर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत अपने खिलाड़ियों को मैदान से बाहर बुलाने को तैयार हो गए। वहीं, कोच प्रवीण आमरे इशारे सेनो-बॉलचेक करने को कह रहे थे, इससे कुछ देर तक मैच रूक गया।

इस पर प्रतिक्रिया करते हुए सैमसन ने कहा, ‘यह छक्का था, यह फुल टॉस गेंद थी। अंपायर ने इसे सामान्य गेंद करार किया था। लेकिन बल्लेबाज इसेनो-बॉलकरने की मांग कर रहे थे। लेकिन अंपायर ने अपना फैसला स्पष्ट कर दिया था और वह इस पर अडिग रहे।दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान पंतनो बॉलकरार नहीं करने पर काफी नाराज थे। उन्होंने कहा, ‘पॉवेल ने हमें अंत में मौका मुहैया कराया था।

मुझे लगा किनो बॉलहमारे लिये महत्वपूर्ण हो सकती थी। मुझे लगता है कि हम उस नो बॉल को चेक कर सकते थे। लेकिन यह मेरे नियंत्रण में नहीं था। हां, मैं निराश हूं लेकिन इसके बारे में कुछ नहीं कर सकता। मैदान में सभी ने देखा कि यह करीबी नहीं बल्कि नो बॉल थी। मुझे लगता है कि अंपायर को हस्तक्षेप करना चाहिए था।’ ‘प्लेयर ऑफ मैचचुने गये बटलर का यह आईपीएल 2022 में तीसरा शतक था। इस पर उन्होंने कहा, ‘यह सचमुच विशेष था। मैंने इसका लुत्फ उठाया। मुझे यह वानखेड़े स्टेडियम पसंद है जहां मैंने मुंबई इंडियंस के साथ पहला आईपीएल खेला था। मैं अपनी जिंदगी की सर्वश्रेष्ठ फॉर्म का लुत्फ उठा रहा हूं और इसे जारी रखना चाहूंगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.