विराट को डिविलियर्स के अगले सत्र में आरसीबी से जुड़ने की उम्मीदें

Updated on 12-05-2022 09:23 PM

नई दिल्ली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के पूर्व कप्तान विराट कोहली को उम्मीद है कि दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर एबी डिविलियर्स अगले साल किसी किसी भूमिका में आरसीबी से जुड़ेंगे। विराट और डिविलियर्स काफी अच्छे दोस्त माने जाते हैं।

 यह दोनो ही आरसीबी के प्रमुख बल्लेबाज थे पर डिविलियर्स ने गत वर्ष क्रिकेट के सभी प्रारूपों को अलविदा कह दिया था। वहीं विराट ने पिछले सत्र के बाद अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देने के लिए कप्तानी छोड़ दी थी पर इसके बाद भी उन्हें कोई लाभ नहीं हुआ।

कोहली ने आरसीबी के ट्विटर हैंडल पर कहा, ‘मुझे उसकी बहुत याद आती है। मैं उससे नियमित बात करता हूं। वह हाल ही में अपने परिवार के साथ गोल्फ देखने अमरीका गया था। वह आरसीबी के प्रदर्शन पर नजर रखता है और मुझे उम्मीद है कि अगले साल किसी भूमिका में टीम के साथ होगा।

गौरतलब है कि कोहली आईपीएल के इस सत्र में असफल रहे हैं और केवल एक अर्धशतक लगा पाये हैं। इसके अलावा वह तीन बार पहली ही गेंद पर आउट हुए हैं। कोहली ने कहा, ‘मेरे कैरियर में पहले  कभी ऐसा कभी नहीं हुआ। मुझे लगता है कि खेल को मुझे जो दिखाना है, वह मुझे दिखा चुका है।कोहली ने कहा कि वह लोगों की बातों पर ध्यान नहीं देते और आलोचकों से परेशान नहीं होते हैं।

उन्होंने कहा, ‘वे मेरी जगह नहीं ले सकते और जो मैं सोचता हूं, वैसा वे नहीं सोच सकते। उन पलों को नहीं जी सकते। मैं या तो टीवी की आवाज बंद कर देता हूं या उनकी बात पर ध्यान नहीं देता।’ 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.