Deadpool फेम Ryan Reynolds ने शहर से दूर छोटे से गांव में खरीदा नया घर, कीमत है 1.5 म‍िल‍ियन पाउंड

Updated on 13-04-2023 08:44 PM
'डेडपूल' फेम हॉलीवुड रायन रेनॉल्‍ड्स चर्चा में हैं। एक ओर जहां वह पर्दे पर 'वुल्‍वरीन' ह्यू जैकमैन के साथ नजर आने वाले हैं, वहीं उन्‍होंने अब शहर से दूर गांव में 1.5 म‍िलियन डॉलर में नया घर खरीदा है। एक्‍टर फिलहाल अपनी पत्‍नी ब्‍लेक लाइवली और बच्‍चों के साथ न्‍यूयॉर्क शहर में 4.3 म‍िलियन पाउंड के आलीशान घर में रहते हैं। रायन ने यह नया घर अमेरिका के मिनेसोटा राज्‍य के छोटे से गांव वेल्‍स में खरीदा है। रायन ने यह घर ऐसे समय में खरीदा है, जब कुछ साल पहले ही उन्‍होंने एक्‍टर रॉब मैकलेनी के साथ Wrexham फुटबॉल क्लब को भी खरीदा है। वेल्‍स गांव में रायन का यह नया घर उनके फुटबॉल क्‍लब के रेसकोर्स ग्राउंड से महज 5 मील की दूरी पर है।

Ryan Reynolds पहले ही Wareham फुटबॉल क्‍लब को खरीदकर लोकल हीरो बन गए हैं। ऐसा इसलिए कि यह क्‍लब बीते कुछ समय से लगातार स्‍ट्रगल कर रहा था। वेल्‍स गांव में घर लेने के साथ ही अब राय मार्फोर्ड इलाके के सबसे पॉपुलर निवासी बन गए हैं। रायन के इस 1.5 म‍िलियन पाउंड (15.36 करोड़ रुपये) के नए घर में चार बेडरूम हैं। रायन रेनॉल्ड्स और रॉब मैकलेनी ने 2020 में Wrexham FC को खरीदा है। दोनों अब तक इस क्लब पर 10 मिलियन पाउंड खर्च कर चुके हैं।

बीते 3 साल में कई बार वेल्‍स जा चुके हैं रायन एंड फैमिली

'वेल्‍स ऑनलाइन' की रिपोर्ट के मुताबिक, रायन और रॉब ने जबसे फुटबॉल क्‍लब को खरीदा है, उनके प्रयासों की बदौलत यह क्लब नेशनल लीग में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। समझा जा रहा है रायन ने गांव में घर इसलिए खरीदा है कि वह अपने फुटबॉल क्लब के और करीब रह सकें। 2020 से अब तक वह कई बार अपनी पत्नी और बच्चों वेल्‍स ला चुके हैं। बीते महीने भी रायन रेनॉल्ड्स को यॉर्क के खिलाफ फुटबॉल मैच के दौरान रेसकोर्स के मैदान में देखा गया था।

रायन के फुटबॉल क्‍लब खरीदने से खुश नहीं थी पत्‍नी

हालांकि, रायन ने इससे पहले यह भी खुलासा किया था कि पत्‍नी ब्‍लेक लाइवली उनके फुटबॉल क्‍लब खरीदने के फैसले से पहले खुश नहीं थीं। जिमी किमेल के लाइव इंटरव्‍यू के दौरान रायन ने कहा, 'मुझे याद है तब ब्लेक ने इसे बहुत ही बुरी खबर कहा था।' हालांकि, बाद में ब्‍लेक ने रायन के फैसले में उनका साथ दिया और फुटबॉल मैच के दौरान टीम का हौसला बढ़ाने के लिए मैदान में पहुंचीं।

स्‍कार्लेट जोहानसन से रायन ने की थी पहली शादी

रायन रेनॉल्‍ड्स ने साल 2008 में स्कार्लेट जोहानसन से 2008 में शादी की थी। हालांकि, तीन साल बाद 2011 में दोनों ने तलाक ले लिया। इसके बाद रायन ने 2012 में ब्‍लेक से शादी की। कपल के चार बच्‍चे हैं। रायन रेनॉल्‍ड्स ने 1991 में टीवी शो 'हिलसाइड' से एक्‍ट‍िंग डेब्‍यू किया था। 'डेडपूल' से पहले रायन रेनॉल्‍ड्स ने 'द प्रपोजल', 'वेटिंग...', 'ग्रीन लैन्‍टर्न', '6 अंडरग्राउंड' और 'फ्री गाई' जैसे प्रोजेक्‍ट्स से भी खूब सुर्ख‍ियां बटोरीं। वह हाल ही ब्रैड पिट के साथ 'बुलेट ट्रेन' फिल्‍म में भी नजर आए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.