इटली के खेत में काम करने वाले भारतीय की मौत:घास काटते वक्त मशीन से हाथ कटा

Updated on 20-06-2024 02:13 PM

इटली के लैटिना इलाके में खेतों में काम करने वाले भारत के 30 साल के कर्मचारी सतनाम सिंह की बुधवार को मौत हो गई है। खेत में घास काटते वक्त मशीन से सतनाम का हाथ कट गया। इसके बाद उसकी मदद करने की बजाय उसके मालिक ने उसे घर के पास एक सड़क किनारे अकेला छोड़ दिया।

इसके बाद सतनाम की पत्नी और उसके दोस्तों ने पुलिस को सूचना दी। फिर भारतीय कर्मचारी को एयर एंबुलेंस के जरिए इलाज के लिए राजधानी रोम के अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, यहां उसकी मौत हो गई। इटली के ट्रेड यूनियन ने कहा है कि हादसे के बाद सतनाम को कूड़े की तरह फेंक दिया गया। यह एक डरावनी फिल्म जैसा था।

सरकार बोली- घटना क्रूरता का उदाहरण, दोषियों को सजा देंगे
इटली की लेबर मंत्री मारीना कैल्डरोन ने घटना की निंदा की है। संसद में इससे जुड़े एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह घटना क्रूरता का उदाहरण है। भारतीय कामगार को गंभीर हालत में अकेला छोड़ दिया गया था। अधिकारी इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं और दोषियों को जल्द से जल्द सजा दी जाएगी।

इटली में मौजूद भारतीय दूतावास ने घटना पर दुख जताया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए दूतावास ने कहा कि उन्हें मामले की सूचना मिली है। ऐंबैसी क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ संपर्क में है। हम सतनाम के परिजनों से कॉन्टैक्ट कर हरसंभव मदद करने की कोशिश कर रहे हैं।

सतनाम के पास इटली में काम करने की इजाजत नहीं थी
सतनाम सिंह इटली के लैटिना इलाके में काम करता था। यह एक ग्रामीण क्षेत्र है, जहां हजारों भारतीय काम की तलाश में पहुंचते हैं। सतनाम के पास खेत में काम करने के लिए कानूनी दस्तावेज नहीं थे। इटली की सेंटर-लेफ्ट डेमोक्रेटिक पार्टी ने सतनाम के साथ किए गए दुर्व्यवहार की निंदा की है। उन्होंने इसे मानवता की हार बताया है।

जनवरी 2023 के आंकड़ों के मुताबिक, इटली में 1 लाख 67 हजार से ज्यादा भारतीय रहते हैं। 2023 में यहां 8 हजार भारतीय कामगार थे। वहीं 2025 तक यह संख्या 12 हजार के पार पहुंच जाएगी। पिछले साल दिसंबर में भारत ने इटली के माइग्रेशन समझौते को पास किया था। इसके तहत भारत हर साल 20 हजार श्रमिकों को इटली भेजेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2024
बेरूत: इजरायल ने लेबनान में एक एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह के वरिष्ठ कमांडर समेत हिजबुल्लाह के 10 लड़ाकों को ढेर कर दिया है। जिस इमारत पर हमला हुआ, लेबनान के आंतरिक…
 21 September 2024
वॉशिंगटन: अमेरिका में भारतीय दूतावास के परिसर में एक अधिकारी का शव मिला है। रहस्यमय परिस्थितियों में अधिकारी की मौत से हड़कप मच गया है। शुक्रवार को एक बयान में अधिकारी…
 21 September 2024
 बेरूत। इसी सप्ताह लेबनान में हजारों पेजर और रेडियो सेट में विस्फोट के बाद इजरायल और हिजबुल्ला भिड़ गए हैं। शुक्रवार को दिनदहाड़े इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर हवाई…
 21 September 2024
बीजिंग।  चीन के एक जू से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां पर लोग जिसे पांडा समझकर उत्सुकता के साथ देख रहे थे। वह असल में डॉग…
 21 September 2024
तेल अवीव: इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच चल रहा संघर्ष युद्ध में बदल सकता है। अमेरिकी अधिकारी इसे लेकर अनुमान लगा रहे हैं। उनका मानना है कि इजरायल और हिजबुल्लाह के…
 20 September 2024
हरारे: अफ्रीकी देश जिम्बाब्वे में अधिकारियों ने अपने भूखे लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए हाथियों को काटने का फैसला लिया है। वन्य अफसरों ने 200 हाथियों को काटकर उनका…
 20 September 2024
कोलंबो: श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे का कहना है कि दक्षिण एशिया और हिंद प्रशांत क्षेत्र कठिन समय से गुजर रहा है। चीन को लेकर उन्होंने कहा कि श्रीलंका-चीन के संबंध…
 20 September 2024
बीजिंग: न्यूक्लियर फ्यूजन एक ऐसी प्रक्रिया है, जिससे सूर्य को शक्ति मिलती है। लंबे समय से 'नकली सूर्य' को क्लीन एनर्जी के लिए एक विकल्प के रूप में देखा जाता रहा…
 20 September 2024
रियाद: सऊदी अरब में तीन विमानों ने सड़क के रास्ते से करीब एक हजार किमी का सफर किया है। ट्रकों पर लदे ये विमान जब शहरों के बीच से गुजरे…
Advt.