20 साल के रणबीर के कंधे पर सिर टिकाए 9 साल की आलिया की तस्वीर पर छिड़ी बहस, यूजर्स बोले- डरावना है ये
Updated on
29-02-2024 01:20 PM
अब तो यह बात सभी जानते हैं कि आलिया भट्ट पहली बार रणबीर कपूर से तब मिली थी, जब वह 9 साल की थीं। खुद आलिया ने कई दफा यह बताया और एक इंटरव्यू में उस पहली मुलाकात का किस्सा भी शेयर किया था। उस वक्त आलिया और रणबीर कपूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बालिका वधू' में काम करने वाले थे। तब साथ में उन्होंने फिल्म के लिए फोटोशूट करवाया था और ऑडिशन भी दिया था। आलिया ने यह तक कहा था कि उस वक्त की एक तस्वीर को उन्होंने फ्रेम करवाकर घर में भी रखा है। पर वह तस्वीर अभी तक किसी फैन ने नहीं देखी थी। लेकिन अब जब 9 साल की आलिया और 20 साल के रणबीर कपूर की वह तस्वीर सामने आई है, तो सोशल मीडिया पर बहस ही छिड़ गई है।
इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में 9 साल की Alia Bhatt दुल्हन की लिबास में Ranbir Kapoor के कंधे पर सिर टिकाए नजर आ रही हैं। छोटी सी आलिया मुस्कुरा रही हैं, वहीं रणबीर अलग ख्यालों में खोए हैं। जाहिर है कि यह 'बालिका वधू' के शूट का पल है, पर यूजर्स के बीच बहस छिड़ी है कि आखिर आलिया को उम्र में 11 साल बड़े रणबीर से कैसे प्यार हो गया? उन्हें कैसे बचपन से ही रणबीर पर क्रश होने लगा था?
आलिया के घर में रखी है वो तस्वीर, सामने आई तो भिड़े यूजर्स
रणबीर और आलिया की यह वायरल तस्वीर उनके घर के शेल्फ पर रखी नजर आ रही है, और इसे 'रेडिट' पर शेयर किया गया है। जहां कुछ फैंस ने आलिया और रणबीर की इस तस्वीर को क्यूट बताया, तो वहीं कुछ ने उनकी जोड़ी और शादी को 'नियति' बताया। लेकिन कुछ यूजर्स ने इस तस्वीर को 'डरावना' बताया। फैंस को आलिया और रणबीर की जोड़ी को तारीफ करता देख, कुछ यूजर्स बिदक गए। उनका कहना था कि अभी इस स्टेज पर कोई प्रॉब्लम नहीं है, क्योंकि दोनों की शादी हो चुकी है। पर जरा सी बच्ची की तस्वीर एक 20 साल के लड़के के साथ देख उसे रोमांटिक बताना बहुत डरावना है।
सैफ अली खान और करीना का नाम घसीटा
वहीं एक यूजर ने आलिया और रणबीर की इस तस्वीर की तुलना सैफ अली खान और करीना कपूर के किस्से से जोड़ दी। उसने कहा कि यह तो कुछ वैसा ही हो गया, जैसे सैफ ने अमृता के साथ शादी में छोटी सी करीना को देखा था और फिर उनके सिर पर हाथ से हल्का सा टैप किया था।
रणबीर पर बचपन से क्रश, अब शादी और बनीं मां
आलिया बचपन से ही रणबीर की फैन रही हैं और उन्हें काफी पसंद करती थीं। और खुशकिस्मती से फिल्मों में आने पर उन्होंने न सिर्फ रणबीर के साथ काम किया, बल्कि शादी भी कर ली। अब तो आलिया और रणबीर क्यूट से बेटी राहा के पैरेंट्स भी बन चुके हैं।
रणबीर से कैसे मिली थीं 9 साल की आलिया, सुनाया था यह किस्सा
आलिया भट्ट ने सऊदी अरब में रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दौरान खुलासा किया था कि रणबीर से उनकी पहली मुलाकात संजय लीला भंसाली के ऑफिस में हुई थी। तब वह 9 साल की थीं। आलिया के मुताबिक, मॉम ने उन्हें सिर्फ उसी वक्त बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम करने की परमिशन दी थी, जब पता चला कि संजय लीला भंसाली अपनी एक फिल्म पर काम कर रहे हैं। जब वह भंसाली के ऑफिस गईं, तो वहां देखा कि रणबीर डायरेक्टर को असिस्ट कर रहे हैं। आलिया ने कहा था, 'रणबीर डायरेक्टर नहीं थे, तो मैं उन्हें नोटिस भी नहीं कर रही थी। मेरा पूरा ध्यान संजय लीला भंसाली पर था कि ये डायरेक्टर हैं और उन्हें देखना है।'
इस फिल्म में साथ नजर आए थे रणबीर और आलिया
आलिया ने बताया कि उस वक्त की जो तस्वीर है, वह 'बालिका वधू' के ऑडिशन की है, जिसे उन्होंने घर में फ्रेम करवाकर रखा है। प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो दोनों ने साथ में 'ब्रह्मास्त्र' में काम किया था।
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…