पहले बल्लेबाजी का फैसला बना हार का कारण : धोनी

Updated on 16-05-2022 09:04 PM

मुम्बई चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने आईपीएल के 15 वें सत्र में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिली हार के लिए पहले बल्लेबाजी के अपने फैसले को जिम्मेदार माना है।  धोनी के अनुसार पहले हाफ में तेज गेंदबाजों के खिलाफ शॉट मारना आसान नहीं था और बाद में पिच धीमी होने से स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ भी खेलना कठिन हो गया। इस मैच में सीएसके टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 133 रन बनाये।

टीम के केवल एक बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को छोड़कर अन्य बल्लेबाज विफल रहे। वहीं गेंदबाजी के दौरान भी टीम प्रभावित नहीं कर पायी जिससे जीत के लिए मिले 134 रनों के लक्ष्य को गुजरात की टीम ने आसानी से हासिल कर लिया।

इसी के साथ ही सीएसके को इस सत्र में 9वीं हार का सामना करना पड़ा। सीएसके का प्रदर्शन इस सत्र में शुरु से ही अच्छा नहीं रहा। सत्र की शुरुआत से ठीक पहले रविन्द्र जडेजा को टीम का नया कप्तान बनाया गयापर लगातार असफल होने के बाद जडेजा ने कप्तानी छोड़ दी और ऐसे में धोनी को फिर टीम की कमान संभालनी पड़ी।

धोनी ने कहा, साई किशोर ने अच्छी गेंदबाजी की। हम शिवम दुबे को ऊपर बल्लेबाजी के लिए भेज सकते थे पर तब जगदीशन को अंतिम ग्यारह में शामिल करने का लक्ष्य पूरा नहीं हो पाता। हमने अच्छी अंतिम ग्यारह उतारने का प्रयास किया और आगे भी यही रहेगा। आईपीएल में यह दूसरी बार है जब सीएसके टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई है। इससे पहले साल 2020 में यूएई में हुए आईपीएल में भी धोनी की टीम अंतिम-4 में नहीं पहुंच पायी थी। .


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.