दीपिका चिखलिया ने कहा- प्रार्थना करने पर सेट पर शूटिंग के लिए खुद आ गया था कौआ, याद कर रोंगटे खड़े हो जाते हैं

Updated on 19-01-2024 02:18 PM
इस वक्त रामानंद सागर के 'रामायण' के स्टार्स श्रीराम के किरदार में नजर आए अरुण गोविल, माता सीता के किरदार में नजर आईं दीपिका चिखलिया और लक्ष्मण के रोल में दिखे सुनील लहरी अयोध्या में हैं। 22 जनवरी को अयोध्या के भव्य राम मंदिर का उद्घाटन में शरीक होने के लिए ये सितारे अयोध्या नगरी पहुंचे हैं। अयोध्या से इन सितारों की झलकियां भी सामने आई हैं, जिसमें तीनों हूबहू राम, लक्ष्मण और सीता की तरह ही नजर आ रहे हैं। अब इसी दौरान दीपिका चिखलिया का एक वीडियो इंटरनेट पर छाया है जिसमें वह 'रामायण' के सेट का एक हैरान करने वाला किस्सा सुना रही हैं।

दीपिका चिखलिया इस वीडियो में एक किस्सा सुना रही हैं। उन्होंने बताया कि कैसे इस धार्मिक शो के सेट पर हाथ जोड़कर उन्होंने कौअे को सेट पर आने के लिए प्रार्थना की थी और वो आया भी।

'उसी दौरान सेट पर एक कौआ आया'

एक्ट्रेन ने पूरा किस्सा सुनाते हुए कहा,'वो जो कौआ बैठा था वो नीचे आया और धीरे-धीरे अपने आप, उसे पकड़ा नहीं गया था, वो अपने आप सेट पर आया, शूटिंग हुई और वो राम लल्लन के साथ वो खेल रहे थे। और पापा जी की आंख में पानी आ गए। ऊपर देखकर थैंक यू बोले। मैंने जाकर उनसे बात की और कहा- पापा जी, मैंने देखा कि आप ऊपर देखकर हाथ जोड़े कौअे से बात कर रहे थे। क्या हो गया आपको? तो उन्होंने कहा कि ऊपर देखकर मैंने राम जी को कहा कि मैं ये जो बना रहा हूं, मैं आपका पोस्टमैन हूं। ये सीन मुझे आप करवा कर दीजिए। क्योंकि आपके हेल्प के बगैर होगा नहीं और उतने में वहां पर एक कौआ आया।'

'मैंने कौअे से कहा- आप राम लल्लन के साथ खेलिए और फिर यही हुआ'

उन्होंने आगे कहा, 'काकभुसुंडि जी वहां पे आए (ये पापा जी के लफ्ज़ थे), उनको मैंने नमन किया और कहा- हमारे सेट पर आइए और राम लल्लन के साथ आप खेलिए क्योंकि ये मेरी जरूरत है इस वक्त। और वास्तव में ऐसा हुआ। देखिए बोलते-बोलते मेरी आंख भी भर आई है और रोंगटे भी खड़े हो गए हैं। आज भी वो बात मेरे दिमाग में ताजा है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.