एशियाई खेलों में इस बार नजर नहीं आयेगी दीपिका

Updated on 03-04-2022 05:35 PM

महिला तीरंदाज  दीपिका कुमारी 10 से 25 सितंबर तक हांगझू में होने एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं बना पायी हैं। वहीं अंकिता भगत और सिमरनजीत कौर के साथ राष्ट्रीय चैम्पियन रिद्धि फोर को इस टीम में जगह मिली है। यही टीम अप्रैल में अंताल्य में होने वाले विश्व कप के पहले चरण में भी खेलेगी।

 दीपिका को अंतिम चरण के तीन में से दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। वह दो चरण के एलिमिनेशन दौर में पांचवें स्थान पर रही थी। इसके बाद उन्हें राउंड रॉबिन खेलना पड़ा था।

दिल्ली राष्ट्रमंडल खेल 2010 में स्वर्ण पदक जीतने के बाद पहली बार दीपिका किसी खेल स्पर्धा से बाहर रहेंगी। वह 2010, 2014 और 2018 एशियाई खेलों में भी शामिल रही हैं। वह विश्व चैम्पियनशिप में पदक जीत चुकी है पर ओलंपिक में हमेशा विपफल रही हैं। विश्व कप में उन्होंने 11 स्वर्ण, 12 रजत और सात कांस्य पदक जीते हैं।

पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में वह विश्व की नंबर एक तीरंदाज के रूप में उतरी थी और विश्व कप में पांच पदक जीती थी। वह हालांकि मिश्रित और एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में हार गई। यहां राउंड रॉबिन चरण में वह एक अंक से रह गई थीं।

दीपिका ने हाल ही में संपन्न राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में कांस्य जबकि  पुरुष वर्ग में खेल रहे उनके पति अतनु दास ने रजत पदक जीता था। पुरूष टीम में ही जयंत तालुकदार ने 12 साल बाद वापसी की है। एशियाई खेल हैं।

पुरूष रिकर्व टीम : तरूणदीप राय, जयंत तालुकदार, नीरज चौहान , सचिन गुप्ता

महिला रिकर्व टीम : रिद्धि फोर, कोमलिका बारी, अंकिता भगत और सिमरनजीत कौर।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.