दिल्ली और मुंबई का हवाई अड्डा 'दुनिया में सबसे अच्छा', एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी अवॉर्ड्स में चीन और सिंगापुर भी शामिल

Updated on 09-03-2023 03:31 AM
बीजिंग/नई दिल्ली : एक यात्री के लिए एयरपोर्ट की भूमिका सिर्फ यात्रा शुरू या खत्म करने तक सीमित नहीं होती। दुनिया के कुछ सबसे बेहतरीन हवाई अड्डों के बीच यात्रियों को 'सबसे अच्छी सुविधा' और 'सुखद अनुभव' देने की प्रतिस्पर्धा भी चलती है। यात्रियों के अनुभव के आधार पर दुनिया के सबसे अच्छे हवाई अड्डों को अवॉर्ड भी दिया जाता है। एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी अवॉर्ड्स की सोमवार को घोषणा की गई है। ये अवॉर्ड्स यात्रियों के अनुभव के आधार पर दुनिया के कुछ सबसे बेस्ट एयरपोर्ट्स को दिए जाते हैं।

सालाना 4 करोड़ से अधिक यात्रियों को संभालने वाले मेगा-हवाई अड्डों में एक नाम रोम के फिमिसिनो का भी है। इसने अपनी गुणवत्ता (Overall Quality) के लिए भी अवॉर्ड जीता है। सीएनएन की खबर के अनुसार, ट्रेड ग्रुप एयरपोर्ट्स काउंसिल इंटरनेशनल और ट्रैवल टेक्नोलॉजी कंपनी एमेडियस (Amadeus) यात्रा के दिन हवाई अड्डे पर इकट्ठा यात्रियों के सर्वे के आधार पर पुरस्कार विजेताओं का निर्धारण करते हैं। 2022 में लगभग 4,65,000 सर्वे इकट्ठा किए गए थे।

दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट को मिले अवॉर्ड

ये सर्वेक्षण चेक-इन, ईज ऑफ नेविगेशन, शॉपिंग और खाने-पीने सहित 30 कारकों को देखते हैं। क्वालिटी के लिए ASQ पुरस्कार जीतने वाले 69 हवाई अड्डों में से 24 यूरोप में, 22 एशिया-प्रशांत क्षेत्र में, 11 उत्तरी अमेरिका में, पांच लैटिन अमेरिका में, चार अफ्रीका में और तीन मिडिल ईस्ट में हैं। 'दुनिया के सबसे अच्छे बड़े हवाई अड्डे' कैटेगरी में सलाना 4 करोड़ से अधिक यात्रियों वाले सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डों में (एशिया-प्रशांत क्षेत्र में) मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी शामिल है।

दिल्ली को पहले भी मिल चुका है पुरस्कार

मुंबई और दिल्ली हवाई अड्डों के अलावा इसमें चीन के गुआंगझू बैयुन इंटरनेशनल एयरपोर्ट, शंघाई पुडोंग इंटरनेशनल एयरपोर्ट, शेन्ज़ेन बाओआन इंटरनेशनल एयरपोर्ट और सिंगापुर चांगी एयरपोर्ट का भी नाम एशिया-प्रशांत क्षेत्र के लिए शामिल है। इससे पहले दिल्ली एयरपोर्ट को 2018, 2019, 2020 और 2021 में 4 करोड़ यात्री प्रति वर्ष की श्रेणी में एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डे के रूप में लगातार चार पुरस्कार मिले थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.