म्हाम्ब्रे की जगह अगरकर को गेंदबाजी कोच बनाने की मांग उठी

Updated on 23-02-2022 08:17 PM

मुम्बई रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम अभी अच्छा प्रदर्शन कर रही। इस टीम के युवा गेंदबाजों का भी प्रदर्शन अच्छा रहा है। अभी टीम के गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी पूर्व क्रिकेटर पारस महाम्ब्रे के पास है पर भारतीय टीम के एक पूर्व खिलाड़ी का मानना है कि अनुसार म्हाम्ब्रे एक अच्छे गेंदबाजी कोच हैं और भारत , भारत अंडर -19 और तेज गेंदबाजों में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में उभरते गेंदबाजों की देखभाल कर सकते हैं पर साल 2023 में होने वाले एकदिवसीय विश्वकप को देखते हुए पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर को टीम इंडिया का गेंदबाजी कोच बनाया जाना चाहिये।

एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय टीम को विश्व कप के लिए अगरकर जैसे अनुभवी खिलाड़ी की जरुरत है। अगरकर गेंद को नई और पुरानी दोनों तरह की गेंदों से स्विंग कराने के अपने कौशल के लिए जाने जाते हैं। गौरतलब है कि अगरकर ने 1998 और 2007 के बीच भारत की ओर से कुल 28 टेस्ट, 191 एकदिवसीय और चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

इसमें तीनों प्रारूपों में कुल 349 विकेट अपने नाम लिए हैं। अगरकर ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और दिल्ली डेयरडेविल्स (डीडी) का भी प्रतिनिधित्व किया। अगरकर ने 42 मैचों में 39.69 की औसत से 29 विकेट लेने के बाद अपना आईपीएल करियर समाप्त किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.