रूस में सैनिकों की पत्नियों का प्रदर्शन : यूक्रेन में जंग लड़ रहे पतियों की वापसी की मांग कर रहीं हिरासत में 20 लोग

Updated on 05-02-2024 12:31 PM

रूस में सैनिकों की पत्नियां और उनके परिजन प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मांग है कि जंग लड़ रहे सैनिकों को यूक्रेन से वापस बुलाया जाए। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे 20 लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें ज्यादातर पत्रकार हैं।

प्रदर्शन 3 जनवरी की सुबह शुरू हुआ। रूस-यूक्रेन जंग के 500वें दिन सैनिकों के परिजन रूसी राष्ट्रपति भवन- क्रेमलिन के बाहर सैनिकों की याद में बनाए गए स्मारक- टूम्ब ऑफ द अननोन सोल्जर पर जमा हुए थे। उन्होंने मारे गए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और यूक्रेन में मौजूद सैनिकों को वापस बुलाए जाने के लिए प्रदर्शन किया।

सैनिक की पत्नी बोली- मैं चाहती हूं कि मेरा पति जिंदा रहे
अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक द वे होम ग्रुप के कहने पर प्रदर्शन शुरू हुआ। इस ग्रुप ने टेलीग्राम चैनल पर सैनिकों की पत्नियों, बहनों, माताओं से कहा- सैनिकों की वापसी के लिए आवाज उठाइए। एक सैनिक की पत्नी ने कहा- मैं चाहती हूं कि मेरा पति जिंदा रहे। मैं उनकी जिंदगी के बदले सरकार से कोई मुआवजा नहीं चाहती। मैं बस चाहती हूं कि मेरा पति लौट आए।

जंग में घायल रूसी सैनिक को मुआवजे में मिली थी सब्जियां
इंडिपेंडेंट मीडिया आउटलेट मोजेम ओब्यसनित ने दावा किया है कि जंग में घायल रूसी सैनिकों को मुआवजा में पैसे नहीं दिए जा रहे हैं। रूस की सरकार ने एक सैनिक को मुआवजे के तौर पर सब्जियां दी है।

रिपोर्ट में कहा गया- 45 साल के ओलेग रयबकिन यूक्रेन के खिलाफ जंग में सितंबर 2022 को शामिल हुए। जून 2023 में वो घायल हो गए। उनके घुटने में चोट आई। लिवर और किडनी पर भी चोट का असर हुआ। रूसी सेना ने उसे लड़ने के लिए अनफिट घोषित कर दिया। इसके बाद उनके परिवार ने मुआवजे की मांग की। सरकार ने पैसों के बदले गाजर और प्याज की बोरियां भेज दीं।

बीमार सैनिकों को लड़ने भेज रहा रूस
हाल ही में यूक्रेन ने दावा किया था कि रूसी सैनिकों में एक रहस्यमयी बीमारी फैल रही है। इसके चलते सैनिकों की आंखें लाल हो रही और वो उल्टियां कर रहे हैं। उनकी किडनी भी फेल हो रही है। यूक्रेन का कहना है कि रूसी सैनिकों ने बीमारी को लेकर अपने कमांडरों से शिकायत की। लेकिन कमांडर शिकायतों को अनसुना करते हुए सैनिकों को जंग के मैदान में भेज रहे हैं। कमांडरों का मानना है कि सैनिक अब लड़ना नहीं चाहते इसलिए बहाने बना रहे हैं।

कई परेशानियों का सामना कर रहे सैनिक
यूक्रेन में जंग लड़ रहे सैनिक ठंड की वजह से कई परेशानियों का सामने कर रहे हैं। 'द सन' की रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन के खिलाफ जंग लड़ रहे रूसी सैनिकों को दवाएं, फर्स्ट एड, अन्य मेडिकल सुविधाएं, गर्म कपड़े नहीं मिल रहे हैं। यूक्रेन में तापमान माइनस 5 सेलसियस तक पहुंच गया है।

जंग में 87% रूसी सैनिक मारे जा चुके हैं
अमेरिकी इंटेलिजेंस के मुताबिक रूस-यूक्रेन जंग में अब तक 3 लाख 15 हजार रूसी सैनिकों की मौत हुई है। 24 फरवरी 2022 को शुरू हुई इस जंग के पहले रूसी सेना में 3 लाख 60 हजार सैनिक थे।

द वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक जंग में 87% रूसी सैनिक मारे जा चुके हैं। जंग ने रूसी सेना को आधुनिक बनाने के पुतिन की कोशिशों को 15 साल पीछे धकेल दिया है। इस नुकसान से उबरने के लिए रूस अपनी सेना में रिहा हुए कैदियों को भर्ती कर रहा है। साथ ही जंग के मैदान में भी भेज रहा है।

पुतिन ने सितंबर 2022 में 3 लाख सैनिकों को इकट्ठा किया था
रूस ने 24 फरवरी 2022 को यूक्रेन पर हमला कर दिया था। सेना को हुए भारी नुकसान के बाद बाद राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने 21 सितंबर 2022 को राष्ट्र के नाम जारी संदेश में 3 लाख सैनिकों की लामबंदी का आदेश जारी किया था। रूस के पास करीब 20-25 लाख रिजर्व सैनिक हैं। हालांकि, रूस का दावा है कि उसके पास 2.5 करोड़ लोगों की रिजर्व फोर्स है।

इतनी बड़ी संख्या में सैनिकों को इकट्ठा करने को पुतिन ने आंशिक लामबंदी कहा था। पुतिन ने कहा था कि इसमें केवल वही रूसी नागरिक शामिल होंगे, जो अभी रूस की रिजर्व सेना में हैं या पहले भी सेना में काम कर चुके हैं और जिनके पास सेना की ट्रेनिंग का अनुभव है। अब इन सैनिकों के परिजन इनकी वापसी चाहते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2024
मेलबर्न: ताइवान से लेकर लद्दाख तक चल रहे तनाव के बीच एशिया में सबसे शक्तिशाली देशों की लिस्‍ट आ गई है। भारत रूस और जापान को पीछे छोड़ते हुए एशिया में…
 24 September 2024
ओटावा: कनाडा की जस्टिन ट्रूडो के नेतृत्व वाली सरकार ने एक बार फिर विदेशियों की बढ़ती संख्या के मामले को उठाया है। ट्रूडो सरकार में इमिग्रेशन मिनिस्टर मार्क मिलर ने विदेशी…
 24 September 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका दौरे के तीसरे दिन यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। 32 दिन के भीतर ये दोनों नेताओं की दूसरी मुलाकात रही। मोदी 23…
 24 September 2024
श्रीलंका के नए राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने कहा है कि वे भारत और चीन के बीच सैंडविच बनकर नहीं रहना चाहते हैं। मोनोकल मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में अनुरा…
 22 September 2024
बेरूत: इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने कहा है कि उसके शुक्रवार को लेबनान में किए गए हमले में हिजबुल्लाह की राडवान फोर्स के कई शीर्ष कमांडर मारे गए हैं। हमले में…
 22 September 2024
इस्लामाबाद: इस्लाम के प्रचार के नाम पर अपने भाषणों से नफरत फैलाने वाला भगोड़ा जाकिर नाईक पाकिस्तान जा रहा है। जाकिर नाईक की पाकिस्तान यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब…
 22 September 2024
वॉशिंगटन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अमेरिका में क्वाड शिखर सम्मेलन की शुरुआत में चीन पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि क्वाड एक्टिव रहने के लिए बना है…
 22 September 2024
कोलंबो: श्रीलंका के चुनाव में नेशनल पीपुल्स पावर (NPP) के नेता अनुरा कुमारा दिसानायके श्रीलंका के 9वें कार्यकारी राष्ट्रपति बनने वाले हैं। शुरुआती डाक मतदान परिणामों के आधार पर उनकी बढ़त…
 22 September 2024
वॉशिंगटन: अमेरिका में क्वाड की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में परोक्ष रूप से पाकिस्तान का भी जिक्र आया। क्वाड समूह के नेताओं ने शनिवार को मुंबई के 26/11 आतंकी हमले और…
Advt.