असिस्‍टेंट की शादी में पहुंचकर धनुष ने दिया सरप्राइज, एक्‍टर की सादगी पर सोशल मीडिया फिदा

Updated on 18-09-2023 02:17 PM
तमिल फिल्‍मों के सुपरस्‍टार धनुष अपनी सादगी के लिए सोशल मीडिया पर चर्चा में बने हुए हैं। रविवार को वह अपने असिस्‍टेंट आनंद की शादी में अचानक पहुंच गए। जाहिर तौर पर उन्‍हें शादी में आने का न्‍योता था, लेकिन आनंद को यह उम्‍मीद नहीं थी कि धनुष अपनी व्‍यस्‍तता के कारण समय निकाल पाएंगे। शादी समारोह से धनुष की तस्‍वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। फैंस एक्‍टर की सादगी पर फिदा हैं। धनुष किसी साधारण इंसान की तरह शर्ट, जींस और टोपी लगाए पहुंचे थे।

इस शादी समारोह में Dhanush के साथ केन कारुनस भी पहुंचे थे। धनुष और केन ने 'असुरन' फिल्‍म में साथ काम किया है। शादी समारोह में धनुष का लुक बेहद साधारण रहा। उनके चेहरे पर घनी मूंछे भी चर्चा में हैं। वह अपनी अपकमिंग फिल्‍म 'Captain Miller' में घनी दाढ़ी और मूछों में नजर आने वाले हैं।

'कोई डिजाइनर ड्रेस नहीं, अद्भुत हैं धनुष'

सोशल मीडिया पर तस्‍वीरों और वीडियो पर र‍िएक्‍ट करते हुए एक फैन ने लिखा है, 'वाह, धनुष का अंदाज कितना शानदार है! मशहूर हस्तियों का इस तरह सादगी के साथ अपने फैंस और दोस्‍तों से मिलना अद्भुत है।' एक अन्‍य ने लिखा, 'ना कोई आडंबर, ना ही कोई डिजाइनर ड्रेस, इसे कहते हैं असली सादगी।'

15 दिसंबर को रिलीज होगी धनुष की 'कैप्‍टन मिलर'

इस शादी समारोह में धनुष ने रथिका और सरथकुमार से भी मुलाकात की। धनुष अपनी फिल्म 'कैप्टन मिलर' 15 दिसंबर 2023 को रिलीज हो रही है। पिछले महीने ही उन्‍होंने फिल्म से अपना पहला लुक जारी किया था। फिल्‍म के पोस्टर में धनुष हाथ में हथियार लिए नजर आ रहे थे, जबकि उनके आसपास कई लाशें बिखरी हुई हैं। 'कैप्‍टन मिलर' का डायरेक्‍शन अरुण मथेश्वरन ने किया है। वह इससे पहले 'रॉकी' और 'सानी कायिधम' जैसी फिल्में बना चुके हैं। फिल्‍म में धनुष के साथ प्रियंका अरुल मोहन, शिवा राजकुमार, निवेदिता सतीश और संदीप किशन भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

आनंद एल राय के साथ धनुष की 'तेरे इश्‍क में'

धनुष की झोली में इसके अलावा आनंद एल राय के साथ 'तेरे इश्क में' भी है। 'रांझणा' और 'अतरंगी रे' के बाद यह तीसरी बार है, जब एक्‍टर-डायरेक्‍टर की जोड़ी साथ आ रही है। 'रांझणा' के 10 साल पूरे होने पर आनंद एल राय ने नई फिल्‍म की घोषणा की थी और कहा था, 'धनुष के साथ हमारे अगले प्रोजेक्‍ट 'तेरे इश्क में' के ऐलान के लिए इससे बेहतर दिन नहीं हो सकता। 'रांझणा' मेरे दिल के बेहद करीब है।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.