धर्मेंद्र ने सलमान के साथ स्टेज पर लगाए ठुमके तो घर में हुई 3 सदस्यों की एंट्री

Updated on 31-12-2022 05:19 PM
'बिग बॉस 16' में इस 'शुक्रवार का वार' में जहां सलमान खान ने शालीन भनोट से लेकर अर्चना गौतम और विकास की क्लास लगाई, वहीं सभी को इस बात के लिए भी फटकारा कि वो सभी अर्चना को टारगेट कर रहे थे। तीस दिसंबर को आया एपिसोड काफी धमाकेदार रहा। अब 31 दिसंबर को आने वाले एपिसोड में खूब मस्ती देखने को मिलेगी। 'बिग बॉस 16' में 31 दिसंबर की रात 'ही मैन' धर्मेंद्र मेहमान बनकर आएंगे, जिनके सामने सारे कंटेस्टेंट्स उनकी फिल्मों के डायलॉग बोलते हैं।


मेकर्स ने आने वाले एपिसोड यानी 'शनिवार का वार' का प्रोमो रिलीज किया है। Bigg Boss 16 के प्रोमो में Krushna Abhishek भी नजर आ रहे हैं। वह जैकी श्रॉफ बनकर बिग बॉस के घर में एंट्री करते हैं और उनकी मिमिक्री से सभी को हंसी से लोट-पोट कर देते हैं। इसके बाद सभी घरवाले नए साल का जश्न मनाते हैं और धमाकेदार पार्टी होती है। सभी घरवाले गार्डन एरिया में डांस करते और शैंपेन पीते नजर आते हैं।

    कृष्णा अभिषेक की मिमिक्री तो धर्मेंद्र का सलमान के साथ डांस

    'बिग बॉस 16' के इसी एपिसोड में जन्नत जुबैर, करण कुंद्रा और राजीव अदातिया भी नजर आएंगे। वो तीनों मिलकर घरवालों से टास्क करवाते हैं और साथ में मस्ती भी करते हैं। टास्क के बीच ही घरवालों के कुछ और राज खुलकर सामने आते हैं। इसके बाद Dharmendra ने न सिर्फ Salman Khan के साथ डांस किया, बल्कि अपनी फिल्म के कुछ सीन इनएक्ट करके भी दिखाए। कुल मिलाकर यह 'शनिवार का वार' काफी धमाकेदार होने वाला है।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     05 August 2026
    बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
     05 August 2026
    किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
     05 August 2026
    आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
     05 August 2026
    नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
     05 August 2026
    एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
     01 August 2026
    जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
     01 August 2026
    एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
     01 August 2026
    भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
     01 August 2026
    नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
    Advt.