बेटी-दामाद के डिवोर्स से दुखी हैं धर्मेंद्र:चाहते थे ईशा अपने पति भरत से अलग होने के फैसले पर दोबारा सोच लें

Updated on 17-02-2024 01:21 PM

ईशा देओल और भरत तख्तानी एक-दूसरे से अलग हो चुके हैं। ऐसे में खबरों की मानें तो ईशा के पिता धर्मेंद्र अपनी बेटी के तलाक से दुखी हैं। वे चाहते थे कि ईशा भरत से अलग होने के अपने फैसले पर दोबारा विचार करें।

धर्मेंद्र ने ईशा-भरत को कई बार समझाया भी था
देओल परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया कि धर्मेंद्र नहीं चाहते थे कि ईशा और भरत अलग हों। यहां तक कि दिग्गज एक्टर ने अपनी बेटी ईशा और उनके पति भरत को समझाने की कोशिश भी की थी। लेकिन दोनों नहीं माने। कोई भी माता-पिता अपने बच्चों के परिवार को टूटते हुए देखकर खुश नहीं हो सकते। धर्मेंद्र जी भी एक पिता हैं। ऐसा नहीं है कि वो अपनी बेटी के अलग होने के फैसले के खिलाफ थे। बस चाहते थे कि ईशा-भरत अलग होने के फैसले पर एक बार दोबारा भी सोच लें।

डिवोर्स का असर बच्चों पर भी पड़ता है
अंदरूनी सूत्रों ने ये भी बताया कि ईशा और भरत दोनों धर्मेंद्र के बहुत करीब हैं। भरत, देओल परिवार के लिए उनके बेटे की तरह हैं। वहीं बेटी ईशा भी पिता से काफी क्लोज हैं। धर्मेंद्र बस चाहते थे कि दोनों बच्चे खुश रहें। ईशा-भरत की दोनों बेटियां नाना-नानी, दादा-दादी के करीब हैं। पति-पत्नी के अलग होने का असर बच्चों पर पड़ता है। इसलिए धर्मेंद्र को लगता था कि अगर शादी बचाई जा सकती थी, तो उन्हें डिवोर्स नहीं लेना चाहिए था।

हेमा मालिनी बेटी ईशा के सपोर्ट में हैं
इससे पहले, जूम की एक अन्य रिपोर्ट में दावा किया गया था कि ईशा और भरत के तलाक से परिवार में किसी को आश्चर्य नहीं हुआ। परिवार में इस तरह की बातें कुछ समय से चल रही थीं। इसमें आगे बताया गया कि ईशा की मां और दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी अपनी बेटी के फैसले के सपोर्ट में हैं। वे इस बारे में बात नहीं करना चाहती हैं।

शादी के 12 साल बाद ईशा-भरत अलग हुए
दिल्ली टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ईशा और भरत ने एक जॉइन्ट स्टेटमेंट जारी किया था। स्टेटमेंट में लिखा था- हम दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है। हालांकि अब हम साथ नहीं हैं, लेकिन हमारे लिए हमारे दोनों बच्चों का भविष्य सबसे अहम है और हमेशा रहेगा। उम्मीद करते हैं कि आप लोग हमारी प्राइवसी की रिस्पेक्ट करेंगे।

ईशा और भरत ने साल 2012 में शादी की
ईशा देओल और भरत तख्तानी ने 29 जून 2012 को मुंबई में शादी की। दोनों मुंबई के जुहू में स्थित इस्कॉन मंदिर में शादी के बंधन में बंधे थे। ईशा और भरत बचपन के दोस्त थे। शुरुआत से ही भरत को ईशा पसंद थीं और उनको ईशा पर क्रश भी था। दोनों की ये दोस्ती वक्त के साथ प्यार में बदल गई और उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया था।

ईशा ने शादी के पांच सालों बाद 2017 में बेटी राध्या को जन्म दिया। वहीं साल 2019 में ईशा ने अपनी दूसरी बेटी मिराया को जन्म दिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.