टी20 में सात हजार रन बनाने वाले भारत के छठे बल्लेबाज बने धोनी

Updated on 01-04-2022 08:01 PM

नई दिल्ली। चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने आईपीएल के 15 वें सत्र में  लखनऊ सुपर जायंट्स  के खिलाफ मुकाबले में अपने सात हजार रन पूरे किये। धोनी टी20 प्रारुप में यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के धठे बल्लेबाज हैं।

वहीं जहां तक विकेटकीपरों की बात है वह पहले भारतीय विकेटकीपर विकेटकीपर हैं। धोनी ने इसके अलावा इस मैच में छक्के से अपना खाता खोला। धोनी को यह रिकार्ड बनाने के लिए 16 रनों की ही जरुरत थी। सीएसके की पारी की अंतिम गेंद पर चौका लगाकर धोनी टी20 में सात हजार रन बनाने वाले भारत के छठे बल्लेबाज बने। इससे पहले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, शिखर धवन और रॉबिन उपथप्पा ने सात हजार का आंकड़ा हासिल किया है।

टी20 क्रिकेट में कोहली के नाम 10,326 रन दर्ज हैं जबकि रोहित ने अभी तक कुल 9,936 रन बनाए हैं। रैना ने 8654 जबकि धवन ने  8,818 रन बनाये हैं। उथप्पा ने टी20 में कुल 7,120 रन लिए हैं। विश्व भर के क्रिकेटरों की बात करें तो टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम है। गेल ने सबसे ज्यादा 14,562 रन बनाए हैं जबकि पाकिस्तान के शोएब मलिक 11698 रन के साथ दूसरे वहीं वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड 11430 रन के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

धोनी ने सीएसके की ओर से 4687 जबकि राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की ओर से 574 रन शामिल है। टीम इंडिया की ओर से खेलते हुए धोनी ने 1617 रन जुटाए हैं जबकि झारखंड की ओर से टी20 में उन्होंने 123 रन बनाए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.