धोनी ने उथप्पा से कहा था लोग सोचेंगे तुम मेरे दोस्त हो, इसलिए टीम में लिया, इसलिए निर्णय से बनाई दूरी

Updated on 11-04-2022 07:12 PM

नई दिल्ली गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले रवींद्र जडेजा एमएस धोनी, ऋतुराज गायकवाड़ और मोईन अली को रीटेन किया। ऑक्शन में उन्होंने ऐसी टीम बनाई जो बीते साल की तरह इस वर्ष भी खिताब जीत सके। दो दिन तक चले आईपीएल नीलामी में सीएसके ने खिलाड़ियों का शानदार पूल बनाया। जिसमें नए और पुराने खिलाड़ियों का बेहतर तरीके से समावेश किया गया था।

इस ऑक्शन में चेन्नई ने रॉबिन उथप्पा को उनके बेस प्राइस पर खरीदा। उथप्पा को टीम में शामिल करने के दो दिन बाद एमएस धोनी ने उन्हें फोन किया। बातचीत के दौरान धोनी ने उनसे क्या कहा इसका खुलासा अब उथप्पा ने किया। नीलामी में सीएसके ने कुछ युवा खिलाड़ियों पर दांव लगाया। जिनमें तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, राजवर्धन हैंगरगेकर और केएस आसिफ शामिल थे। इनके अलाव फ्रेंचाइजी ने ड्वेन ब्रावो, रॉबिन उथप्पा, दीपक चाहर और अंबाती रायडू जैसे पुराने खिलाड़ियों पर भरोसा जताया। दीपक चाहर को सीएसके ने 14 करोड़ में खरीदा। जबकि उथप्पा को उनके बेस प्राइज 2 करोड़ रुपये में खरीदा गया। चेन्नई में दोबारा लौटने के बाद रॉबिन उथप्पा से धोनी ने फोन पर क्या कहा उसके बारे में उन्होंने खुद बताया।

आर अश्विन के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए ने उथप्पा ने कहा एमएस धोनी ने मुझे दो दिन बाद फोन किया। बोले मिलते हैं भाई। आपका टीम में स्वागत है। मैंने कहा कि मुझ पर भरोसा करने के लिए धन्यवाद। धोनी ने कहा मेरा इस निर्णय से कुछ लेना देना नहीं है। मैंने दो कारणों के चलते कुछ नहीं किया। एक है अपने भले के लिए, दूसरा अगर इस फैसले से मेरा कुछ लेना देना है तो लोग हमेशा यही सोचेंगे क्योंकि तुम मेरे दोस्त हो। मैंने तुम्हें टीम में चुना है। इसलिए मेरा इस निर्णय से कुछ लेना देना नहीं था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.