धोनी ने हार के बाद भी टीम को सराहा

Updated on 13-05-2022 10:21 PM

मुंबई चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में हार के बाद भी अपनी टीम को सराहा है। धोनी ने अपने गेंदबाजों के प्रदर्शन की विशेष रुप से तारीफ की है। वहीं मुम्बई के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि शुरुआत में जल्दी विकेट गिरने से हमें थोड़ी घबराहट हुई थी पर इस बात का भरोसा था कि हम जीत जाएंगे। मुम्बई और सीएसके आईपीएल की सबसे सफल टीमें है पर इस बार खिताबी दौड़ से बाहर हो गयी हैं।

धोनी ने ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के लय में नहीं होने के बाद भी प्रशंसा की है। धोनी ने कहा कि वह टीम के मजबूत पक्ष हैं। साथ ही कहा कि कुछ खिलाड़ी ऐसे होते हैं, जो टीम का संयोजन तय करते हैं. जडेजा उनमें से एक हैं। जडेजा चोटिल होने के कारण टी20 लीग के इस सत्र से बाहर हो गये हैं। उन्होंने पहले 8 मैच में टीम की कप्तानी भी की थी पर टीम की लगातार हार बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। धोनी ने कहा कि विकेट जैसा भी हो 130 रन से कम के स्कोर का बचाव करना कठिन था। मैंने गेंदबाजों से विपक्षी टीम पर दबाव बनाने के लिए कहा इसपर सभी युवा गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की, उन्हें अनुभव के साथ कुछ सीखने को मिल रहा है। युवा मुकेश चौधरी ने शुरुआत में 3 विकेट लिए थे। सिमरनजीत ने भी अच्छी गेंदबाजी की।

वहीं मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि जब शुरुआत में हमारे विकेट गिरे, तो हम थोड़े घबरा गए थे, लेकिन भरोसा था कि मैच हम जीतेंगे। शुरुआती विकेट गिरने के बाद युवा तिलक वर्मा ने नाबाद 34 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।  रोहित ने कहा कि तिलक ने पहले ही साल में कमाल का प्रदर्शन किया है, उसका जज्बा शानदार है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.