धोनी करें सीएसके की शुरुआत : पार्थिव

Updated on 13-04-2022 07:42 PM

मुम्बई पूर्व भारतीय विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने कहा है कि पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी  चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) की ओर से पारी की शुरुआत करें। आईपीएल के इस 15 वें सत्र से पहले ही  धोनी ने अपना पद छोड़ दिया था। इस कारण ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा को कप्तान बनाया गया पर टीम के लिए यह सत्र अब तक अच्छा नहीं रहा है और उसे अपने सभी चारों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

पार्थिव पटेल ने कहा, धोनी वह खिलाड़ी हैं, जिन्होंने सीएसके को कई साल तक शक्तिशाली बनाए रखा है। उन्होंने सलामी बल्लेबाज के रूप में करियर शुरू किया था। ऐसे में वह करियर के अंतिम पड़ाव पर ऐसा क्यों नहीं कर सकते? उन्होंने कहा कि अभी वे 7वें नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं और इस कारण उन्हें 10 से 15 गेंद ही खेलने को मिलती हैं तो क्यों वह नंबर-3, नंबर-4 या फिर पारी की शुरुआत करें। अगर वह 14-15 ओवर तक बल्लेबाजी करते हैं, तो कुछ भी हो सकता है।

सीएसके की ओर से पिछले सत्र में सलामी बल्लेबाज ऋजुराज गायकवाड़ ने शानदार प्रदर्शन किया था और सबसे अधिक 635 रन बनाते हुए ऑरेंप कैप पर कब्जा किया था पर वह इस सत्र में लय में नहीं हैं। उन्होंने 4 पारियों में क्रमश: 0, 1, 1 और 16 रन बनाए हैं। वहीं दूसरे सलामी बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने भी पिछली 4 पारियों में 27 की औसत से केवल 106 रन ही बना सके हैं जबकि धोनी ने इस सत्र की शुरुआत अर्धशतक के साथ की थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.