आईपीएल अभ्यास सत्र में बड़े शॉट खेलते नजर आये धोनी

Updated on 08-03-2022 10:19 PM


चेन्नई ।  चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने यहां आईपीएल के 15 वें सत्र के लिए अभ्यास के दौरान बड़े शॉट खेले। सीएसके ने अभ्यास सत्र का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जारी किया है। इस वीडियो में चेन्नई के गेंदबाज सी. हरि निशांत, राजवर्धन हेंगरगेकर, केएल आसिप के अलावा बल्लेबाज अंबाति रायुडू भी नजर आ रहे हैं। अभ्यास शिविर में करीब 25 से 30 खिलाड़ी भाग लेते हुए दिखे। 
इससे पहले धोनी अभ्यास स्थल बदलने को लेकर चर्चाओं में आए थे। आईपीएएल प्रबंधन की इस घोशणा के बाद कि सभी मुकाबले महाराष्ट्र में होने हैं। धोनी ने अपना आधार शिविर चेन्नई से सूरत कर दिया था। सूरत के इस स्टेडियम की पिच उसी मिट्टी से बनी हुई है जिससे महाराष्ट्र की अन्य पिचें बनी हैं। ऐसे में प्रशंसक फैंस धोनी के इस फैसले की तारीफ करते नजर आये हैं।
चेन्नई टीम  : रविंद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी, मोईन अली, रुतुराज गायकवाड़, ड्वेन ब्रावो, अंबाति रायुडू, रॉबिन उथप्पा, दीपक चाहर, केएम आसिफ, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, महीष ठीकशाना, राजवर्धन हैंगरगेकर, समरजीत सिंह, ड्वोन कॉनवे, ड्वेन प्रिटोरियस, मिचेल सेंटनर, सेनापति, एडम मिल्रे, मुकेश चौधरी, प्रशांत सोलंकी, सी. हरि निषांत, एन. जगदीश्र, क्रिस जॉर्डन और के भगत वर्मा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.