आईपीएल में अगले साल भी पीली जर्सी में नजर आयेंगे धोनी !

Updated on 02-05-2022 09:43 PM

मुम्बई चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) टीम की दोबारा कप्तानी संभालने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने कहा है कि वह आईपीएल में अगले साल भी पीली जर्सी में ही नजर आयेंगे पर वह कौन सी होगी यह कहा नहीं जा सकता। 40 साल के धोनी ने दोबारा कप्तानी संभालते ही अपनी टीम को जिस प्रकार शानदार जीत दिलाई है उससे तय है कि वह टीम से जुड़े रहेंगे।

बढ़ती उम्र को देखते हुए माना जा रहा था कि यह उनका अंतिम आईपीएल होगा पर अब धोनी के बयान से जाहिर है कि वह आगे भी खेलेंगे। कॉमेंटेटर डैनी मॉरिसन ने धोनी से पूछा कि मैंने दो साल पहले भी आपसे यह पूछा था कि क्या हम आप को अगले साल भी पीली जर्सी में देखेंगे। इस पर धोनी ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा मैंने पिछली बार भी आपसे कहा था कि मैं पीली जर्सी में नजर आऊंगा पर वो ये पीली जर्सी होगी या कोई और, इसके लिए आपको इंतजार करना होगा।

जिस तरह से उन्होंने संकेत दिये कि  किया है कि मैं पीली जर्सी में आगे भी नजर आऊंगा। इससे तो यही उम्मीद लग रही है कि वह सीएसके के साथ जुड़े रहेंगे।

सीएसके में धोनी, जडेजा के बाद अगर सबसे अनुभवी खिलाड़ियों को देखें तो इसमें ड्वेन ब्रावो, अंबाती रायुडू और रॉबिन उथप्पा का नाम आता है पर इनके कप्तान बनने की की राह में बढ़ती उम्र एक बाधा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.