तानाशाह किम जोंग उन को 'पिता' कहेंगे उत्‍तर कोरिया के बच्‍चे, जानें वजह

Updated on 17-05-2023 07:04 PM
प्योंगयांग: उत्‍तर कोरिया के युवाओं को अब तानाशाह किम जोंग उन को 'आदरणीय पिता' के तौर पर संबोधित करना होगा। हालांकि इस आदेश का देश के कुछ युवा खासा विरोध कर रहे हैं। कुछ उत्‍तर कोरियाई युवा मानते हैं कि किम इतने सम्‍मानित भी नहीं हैं कि उन्‍हें पिता कहा जाए। किम के पिता किम जोंग इल और दादा किम इल सुंग को भी 'आदरणीय पिता' कहकर संबोधित किया जाता है। रेडियो फ्री एशिया के अनुसार, 38 साल के किम जोंग अपने पिता किम जोंग इल और दादा किम इल सुंग की तरह अपने अधिकार को कानूनी वैधता दिलाते हुए दिख रहे हैं।


38 साल के किम जोंग उन
देश के उत्तर-पूर्वी प्रांत उत्तरी हामग्योंग के एक निवासी ने रेडियो फ्री एशिया को बताया, 'अब तक अधिकारी मीडिया में कहते रहे हैं कि लोगों दिल ही दिल तानाशाह की तारीफ करते हैं और उनकी हर बात का पालन वैसे ही करते हैं जैसे वे अपने पिता की आज्ञा मान रहे हों।' किम जोंग उन के करीबी सूत्रों की मानें तो इस महीने के शैक्षिक भाषण के अनुसार, 14 से 35 साल के युवाओं को अब 38 साल के किम जोंग उन को अपना पिता कहना होगा। उत्‍तर कोरिया के युवाओं की मानें तो सिर्फ 38 साल के शख्‍स को 'पिता' कहना कई लोगों को सही नहीं लग रहा है।

किम के दादा और पिता

कई लोग मानते हैं कि किम अभी भी अपने पूर्वजों की तुलना में बहुत छोटे और अनुभवहीन है। ऐसे में उन्‍हें पिता कहना सही नहीं होगा। उत्तर कोरिया के संस्थापक और किम के दादा किम जोंग इल सुंग ने सन् 1976 में 55 साल की उम्र में इस उपाधि का इस्तेमाल करना शुरू किया था। हालांकि सबसे कम उम्र के उत्तर कोरियाई लोगों ने उन्हें 'दादाजी' कहा। इस बीच, किम जोंग II ने उपाधि का उपयोग केवल तब किया जब वह साल 2011 में 53 वर्ष के हो गए। इसी साल उनका निधन हो गया था।
युवाओं में नाराजगी बढ़ी
रियांगगांग के उत्तरी प्रांत के एक और निवासी ने कहा, "मीडिया उन्‍हें एक निडर देशभक्त और जोशीले नेता के तौर पर बताया जाता है और उनकी तारीफ की जाती है। मीडिया के मुताबिक वह एक ऐसा नेता हैं जो उत्‍तर कोरिया की गरिमा और शक्ति को दुनिया में फैला रहा हैं, अब उन्‍हें पिता के तौर पर संबोधित किया जाएगा।' देश के कई लोग मानते हैं कि युवाओं में अब नाराजगी बढ़ रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.