दीपिका पादुकोण ने दिया बेटे को जन्म? बच्चे को गोद में उठाए रणवीर सिंह की वायरल फोटो का ये है सच
Updated on
03-08-2024 02:51 PM
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह सितंबर महीने में माता-पिता बनने वाले हैं। फरवरी के आखिरी दिन पर उन्होंने इस गुडन्यूज को फैंस के साथ शेयर किया था। हालांकि तब से लेकर अब तक कई बार एक्ट्रेस के बेबी बंप पर सवाल उठाए जा चुके हैं। कुछ उन्हें वाकई प्रेग्नेंट तो कुछ सरोगेसी के जरिए मां बनने का दावा कर रहे हैं। अब एक्ट्रेस की अस्पताल से एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें रणवीर सिंह बेबी को हाथ में लिए दिखाई दे रहे हैं। मगर इसका सच क्या है, आइए बताते हैं।
शुक्रवार, 2 अगस्त को को 'आजतक' ने बताया कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया गया है कि दीपिका ने एक बेटे को जन्म दिया है। फोटो में दीपिका अस्पताल के बिस्तर पर लेटी हुई दिखाई दे रही हैं, जबकि रणवीर बच्चे को हाथ में थामे कैमरे की तरफ बच्चे का चेहरा दिखा रहे हैं, जबकि वीडियो में लड़की बच्चे को दुलारती हुई दिखाई दे रही है।
दीपिका और रणवीर की फोटो का सच?
हालांकि, यह फोटो मॉर्फ्ड है। दीपिका पादुकोण की डिलीवरी सितंबर में होनी है और इसलिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो फर्जी है। एक्ट्रेस को कई बार सार्वजनिक रूप से अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया है। 'कल्कि 2898 AD' के प्रमोशनल इवेंट के दौरान भी एक्ट्रेस ने ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस पहनी थी, जिसमें उनका बेबी बंप फ्लॉन्ट हो रहा था।
दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म
दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंसी के दौरान अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' की शूटिंग भी करती नजर आई थीं। रोहित शेट्टी की फिल्म के सेट से पुलिस की वर्दी और चश्मा पहने उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी और लोगों ने काम के प्रति उनके डेडिकेशन की तारीफ की थी। हालांकि, कुछ लोगों ने उनके बेबी बंप को फर्जी बताया था और एक्ट्रेस की आलोचना की थी।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…