सपा से नहीं मिला जवाब शिवपाल-अखिलेश की राहें अलग ही रहेंगी

Updated on 12-10-2021 07:21 PM

नई दिल्ली लंबे समय से चली रही खींचतान के बाद आखिर सपा-प्रसपा की राहें जुदा ही दिख रही हैं। प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव की ओर से सपा के सामने समझौते के लिए दी गई आखिरी तारीख सोमवार को समाप्त हो गयी, लेकिन अखिलेश का जवाब नहीं आया। मंगलवार से शिवपाल सामाजिक परिवर्तन यात्रा के साथ चुनावी शंखनाद करने जा रहे हैं।

सपा में वर्चस्व को लेकर छिड़ी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव के बीच की जंग का पटाक्षेप होता दिखाई नहीं दे रहा है। दोनों के बीच समझौते के अब तक हुए प्रयास विफल ही रहे हैं। प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने 28 सितंबर को अपने बेटे आदित्य यादव के सहकारी बैंक के सभापति के निर्वाचन के दौरान कहा था कि वह सपा से समझौते का 11 अक्टूबर तक इंतजार करेंगे।

 उन्होंने कहा था कि सपा को समझौते का प्रस्ताव दिया है। 11 अक्टूबर तक जवाब जाता है तो कोई बात नहीं और अगर जवाब नहीं आता है, तो वह अपनी चुनावी तैयारी में जुट जायेंगे। शिवपाल की सपा को दी गई अंतिम तारीख निकल गई लेकिन सपा की ओर से समझौते को लेकर कोई जवाब नहीं आया। इससे अब दोनों की राहें जुदा होना तय माना जा रहा है।

शिवपाल सिंह डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि 12 अक्टूबर मंगलवार से चुनावी शंखनाद सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा के साथ करेंगे। रथयात्रा श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा से शुरू होकर आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन होकर रायबरेली जायेगी और इसका समापन 27 नवंबर को होगा। दूसरी तरफ, सपा प्रमुख अखिलेश यादव हमीरपुर से 13 अक्टूबर को अपनी यात्रा शुरू कर रहे हैं।

इसके मायने साफ हैं कि दोनों की राहें अब अलग हैं। हालांकि इस संबंध में प्रसपा या सपा का कोई नेता स्पष्ट जवाब नहीं दे रहा है। प्रसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व सांसद रघुराज शाक्य ने कहा कि यात्रा की शुरुआत 12 अक्टूबर से हो रही है, सपा-प्रसपा के समझौते के संबंध में जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष ही दे पाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.