जो धर्म अच्छा लगता है उसे अपना लें दिग्विजय, हिंदुत्व पर हमले न करें: विष्णुदत्त शर्मा

Updated on 27-12-2021 05:32 PM

भोपाल। यह बहुत दुर्भाग्यजनक और शर्मनाक है कि एक ऐसा व्यक्ति जो 10 सालों तक प्रदेश का मुख्यमंत्री रहा है, हिंदू धर्म और संस्कृति के बारे में ऐसी अपमानजनक भाषा और शब्दों का इस्तेमाल कर रहा है। वो भी सिर्फ मीडिया में बने रहने के लिए ! मेरा दिग्विजयसिंह से आग्रह है कि उन्हें जो धर्म अच्छा लगता है, वे उसमें चले जाएं, लेकिन सिर्फ मीडिया में बने रहने के लिए हिंदू धर्म और संस्कृति के बारे में ऊलजलूल बातें करें। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कांग्रेस नेता दिग्विजयसिंह के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही।

श्री शर्मा ने कहा कि देश के लोगों ने यह तय कर लिया है कि वे एक ऐसे व्यक्ति की बातों पर ध्यान नहीं देंगे, जो सिर्फ मीडिया में बने रहने के लिए कुछ भी बोलता रहता है। स्वयं मीडिया को भी इस बारे में चिंतन करना चाहिए। श्री शर्मा ने कहा कि आखिर एक ऐसे व्यक्ति की बातों पर क्यों समय बर्बाद किया जाए, जो चौबीसों घंटे राष्ट्रविरोधी ताकतों के साथ खड़ा रहता है। जिसे हिंदू धर्म और संस्कृति के खिलाफ बातें करने में आनंद आता है। श्री शर्मा ने कहा कि यदि दिग्विजयसिंह को हिंदू धर्म से इतनी ही एलर्जी है, तो वे उस धर्म में चले जाएं, जो उन्हें अच्छा लगता है। लेकिन सिर्फ मीडिया में बने रहने के लिए हिंदुत्व के बारे में टिप्पणी करें। श्री शर्मा ने कहा कि दिग्विजयसिंह की इन हरकतों के बारे में कांग्रेस नेतृत्व को भी संज्ञान लेना चाहिए। श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने अंग्रेजों की झूठ, छल, कपट के सहारे, लोगों में फूट डालकर शासन करने की नीति को अपनाया था और अपनी पार्टी की लाइन पर चलते हुए दिग्विजयसिंह भी झूठ के सहारे अपनी राजनीति को जिंदा रखने का प्रयास कर रहे हैं।

विस्तारक योजना को लेकर चल रही तैयारियां

श्री शर्मा ने कहा कि यह स्व. कुशाभाऊ ठाकरे का जन्मशताब्दी वर्ष है, जिसे संगठन पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। इस पर्व के दौरान हम लगातार संगठन विस्तार और सुदृढ़ीकरण के प्रयास कर रहे हैं। बूथ किस तरह सक्षम बने, शक्ति केंद्र कैसे सक्रिय बनें रहें और मंडल किस तरह स्वाबलंबी हों, इस बारे में लगातार प्रयास चल रहे हैं। इस वर्ष मे हमने प्रत्येक बूथ से समयदानी कार्यकर्ताओं को विस्तारक के रूप में निकालने की योजना बनाई है और इसी योजना को लेकर तैयारियां चल रही हैं। आज की बैठक में भी इसी पर विचार किया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.