बिपाशा बसु को फेवरेट को-स्टार मानते हैं डिनो मोरिया कहा- उनके साथ काफी फिल्में कीं

Updated on 30-12-2023 02:59 PM

डिनो मोरिया बिपाशा बसु को अपना फेवरेट को-स्टार मानते हैं। एक रिसेंट इंटरव्यू में डिनो ने एक्स गर्लफ्रेंड बिपाशा की बात की। डिनो मोरिया ने कहा कि करियर के शुरुआती दिनों में उनकी अधिकतर फिल्में बिपाशा के साथ ही थीं। उनके साथ केमेस्ट्री भी काफी अच्छी थी।

डिनो ने 2002 की फिल्म राज को अपनी फेवरेट मूवी करार दिया है। हालांकि फिल्म राज को लेकर डिनो के अंदर एक कसक भी है। डिनो ने कहा कि राज इतनी बड़ी हिट फिल्म थी, लेकिन फिर भी इसे एक भी अवॉर्ड नहीं मिले थे। यह अपने आप में काफी चौंकाने वाली बात थी। बता दें कि राज एक हॉरर थ्रिलर फिल्म थी। फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसके सारे गाने आज भी काफी पॉपुलर हैं।

5 साल तक चला अफेयर, फिर अलग हुए
डिनो मोरिया और बिपाशा बसु एक वक्त पर रिलेशनशिप में भी थे। इनकी जोड़ी को भी खूब पसंद किया गया था। कहा जाता है कि दोनों की मुलाकात एक मॉडलिंग असाइनमेंट के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था, लेकिन पांच साल तक अफेयर चलने के बाद दोनों अलग हो गए।

डिनो ने बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में कहा- बिपाशा मेरी फेवरेट को-स्टार हैं। उन्होंने मेरे साथ काफी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा अगर मेरी पसंदीदा फिल्मों की बात करें तो राज फेवरेट मूवी है। यह 2002 की सबसे बड़ी फिल्म थी। हालांकि एक बात खटकती है कि इस फिल्म को एक भी अवॉर्ड नहीं मिले।

डिनो और बिपाशा ने एक साथ करियर शुरू किया था
डिनो मोरिया और बिपाशा बसु साथ में कई मॉडलिंग प्रोजेक्ट में साथ काम कर चुके थे। दोनों ने लगभग एक ही टाइम पर (1996) मॉडलिंग करियर शुरू किया था। इसी के चलते दोनों के बीच दोस्ती गहरी हो गई। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हो गई।

एक इंटरव्यू में बिपाशा ने अपने संघर्ष के दिनों पर कहा कि वो और डिनो पैसे बचाने के लिए 10 रुपए में खाना खाते थे। 10 रुपए की एक थाली में उस समय रोटी और चावल मिलते थे, जिसे दोनों पैसे बचाने के लिए शेयर करते थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.