मैले-कुचैले कपड़े... बिखरे बाल... प्रियंका चौधरी का हुआ ये हाल! होटल स्टाफ ने नहीं पहचाना, पर कुछ और है माजरा

Updated on 11-04-2024 02:52 PM
टीवी एक्ट्रेस और रिएलिटी शो 'बिग बॉस 16' में नजर आ चुकीं प्रियंका चाहर चौधरी इन दिनों अपने नए गाने 'दोस्त बनके रहते हैं ना...' के कारण सुर्खियों में बनी हुई हैं। राहत फतेह अली खान और गुरनजर की आवाज में सजे इस गाने को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। इस बीच प्रियंका का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। गंदे कपड़ों और बिखरे बालों में प्रियंका एक होटल के बाहर खड़ी हैं और स्टाफ उन्हें अंदर एंट्री देने से मना कर रहा है। आइये जानते हैं, क्या है पूरा मामला।

पहले बात करते हैं वायरल वीडियो। इस वीडियो में Priyanka Chahar Choudhary गंदे कपड़ों में नजर आ रही है। उनके बाल बिखरे हुए हैं। चेहरे पर भी कालिख-सी पुती हुई है। वो एक होटल के बाहर हैं, जहां कुछ स्टाफ उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन इसके पीछे माजरा कुछ और है!

गाने में प्रियंका का था ऐसा लुक

दरअसल, प्रियंका चाहर चौधरी के नए म्यूजिक वीडियो 'दोस्त बनके...' में एक ऐसी लड़की की कहानी दिखाई गई है, जो बॉयफ्रेंड संग रिलेशनशिप में होती है और एक दिन प्रेग्नेंट हो जाती है। जब वो BF को ये बताती है तो वो उसे बच्चा गिराने की दवा खिला देता है। इससे प्रियंका को धक्का लगता है। इसके बाद वो लड़का मैसेज करता है कि दोस्त बनकर रहते हैं। मैसेज देखकर प्रियंका फौरन उससे मिलने के लिए घर से निकलती हैं तो उसे किसी और लड़की के साथ देखकर शॉक्ड रह जाती हैं। इसके ठीक पांच साल बाद वो लड़का अपनी वाइफ के साथ डॉक्टर के क्लीनिक में बैठा मिलता है और उन्हें पता चलता है कि वो कभी पैरेंट्स नहीं बन पाएंगे। दोनों दुखी मन से वापस जा रहे होते हैं, तभी उन्हें एक बच्चा दिखता है, जो कूड़ेदान में खाना खोज रहा होता है। जब लड़का उस बच्चे के पीछे-पीछे जाता है तो वहां दीवार के किनारे प्रियंका बैठी होती हैं, लेकिन बेसुध होकर। साफ पता चलता है कि वो बच्चा इन दोनों का है, क्योंकि प्रियंका ने उस दिन दवा खाने के बाद उल्टी कर दी थी। प्रियंका को इस हाल में देखकर और अपने बेटे के बारे में जानकर उस लड़के को बहुत अफसोस होता है।

उसी हाल में होटल पहुंचने के पीछे वजह!

प्रियंका इस गाने में जिस लुक में थीं, वो उसी फटेहाल वाले लुक में इस वायरल वीडियो में नजर आ रही हैं, जिसमें होटल स्टाफ उन्हें रोक रहा है। हालांकि, यूजर्स ने इसपर अलग-अलग रिएक्शन दिए हैं। कुछ का कहना है कि ये प्रमोशन का एक तरीका है, जोकि पूनम पांडे जैसा ही है। कोई बोल रहा है कि प्रियंका शूटिंग के बाद इसी हाल में होटल चली गई होंगी, जहां कोई उन्हें पहचान नहीं सका। कुछ लोग उनके गाने की तारीफ भी कर रहे हैं।

'दोस्त बनके...' गाने में प्रियंका के साथ गुरनजर

'दोस्त बनके' गाने में गुरनजर भी नजर आए हैं। प्रियंका और उनके अलावा Akaisha Vats भी हैं। सुमैल चाइल्ड आर्टिस्ट हैं। म्यूजिक गौरव देव और कार्तिक देव का है। इसके बोल भी गुरनजर ने लिखे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.