सोनाक्षी सिन्हा की शादी को लेकर परिवार में कलह? मामा बोले- लाडली की शादी में जरूर जाएंगे शत्रुघ्न सिन्हा
Updated on
18-06-2024 02:52 PM
सोनाक्षी सिन्हा की जहीर इकबाल की शादी लगातार चर्चा में है। ताजा जानकारी यही है कि 19 जून को जहां दोनों की संगीत सेरेमनी है, वहीं 22 जून को सगाई होनी है। 23 जून की शाम को दोनों शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट 'बास्टियन' में रिसेप्शन पार्टी देंगे। यह भी बताया जा रहा है कि शादी का पहला कार्ड सलमान खान को गया है। लेकिन इन सब के बीच हर किसी की दिलचस्पी इस बात में है कि क्या सोनाक्षी का परिवार इस शादी में शामिल होगा? ऐसा इसलिए कि इस शादी को लेकर पिता शत्रुघ्न सिन्हा और भाई लव सिन्हा का रुझान बहुत अच्छा नहीं दिखा है। दोनों यही कहते आए हैं कि उन्हें इस शादी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन अब सोनाक्षी के मुंहबोले मामा पहलाज निहलानी ने कंफर्म किया है कि इस शादी में शत्रुघ्न सिन्हा जरूर शिरकत करेंगे और बेटी को आशीर्वाद देंगे।
दिग्गज फिल्ममेकर और सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी ने 'टाइम्स नाऊ' से बातचीत की है। इसमें उन्होंने शादी में शत्रुघ्न सिन्हा की मौजूदगी की पुष्टि की है। परिवार में कलह की अफवाहों का खंडन करते हुए पहलाज निहलानी ने कहा, 'शत्रुघ्न सिन्हा लोकसभा चुनाव के कारण लगभग तीन महीने तक मुंबई से बाहर थे। भाभीजी (पूनम सिन्हा) को जरूर पता होगा। उन्होंने उनके लौटने के बाद उन्हें इस बारे में बताने का फैसला किया होगा। अब वह मुंबई वापस आ गए हैं और सोनाक्षी और उनके परिवार के बीच सब ठीक है।'
'शत्रुघ्न नाराज थे, पर सोनाक्षी उनकी लाडली है'
जब उनसे पूछा गया कि क्या सोनाक्षी की शादी को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा नाराज हैं, तो पहलाज निहलानी ने कहा, 'हां, लेकिन वो लंबे समय तक नाराज नहीं रह सकते। सोनाक्षी के साथ तो बिल्कुल नहीं। वो उनकी लाडली हैं। शादी में शामिल नहीं होने का कोई सवाल ही नहीं उठता। जैसा कि शत्रुजी ने आपसे कहा, आजकल के बच्चे पैरेंट्स को जानकारी देते हैं, अनुमति नहीं लेते। अगर सोनाक्षी अपनी पसंद के लड़के से शादी कर रही हैं तो उन्हें नाराज क्यों होना चाहिए? शत्रुजी ने खुद चालीस साल पहले अपनी पसंद की लड़की से शादी की थी। मैंने भी अपना जीवनसाथी खुद चुना था। किसी को अपने बच्चों से ऐसी उम्मीद नहीं रखनी चाहिए, जो वास्तविक न हो।'
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…