गुरुग्राम की सोसाइटी में कुत्तों को खाना खिलाने पर विवाद, दो महिलाओं को बालों से खींचा, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
Updated on
14-08-2026 12:30 PM
गुरुग्राम: दिल्ली से सटे गुरुग्राम स्थित सेक्टर-67 की श्री वर्धमान मंत्रा सोसाइटी में कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि सोसाइटी के कुछ निवासी आपस में भिड़ गए। इस दौरान महिलाओं के बीच भी मारपीट हुई। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें महिलाओं के साथ कथित तौर पर मारपीट होती दिखाई दे रही है। जानकारी के मुताबिक, सोसाइटी में डॉग्स को खाना खिलाने को लेकर दो पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई। आरोप है कि इसके बाद कुछ रेजिडेंट्स महिलाओं ने डॉग्स को खाना खिलाने वाली दो महिलाओं को घेर लिया।
बाल खींचकर दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का आरोप
आरोप है कि उनके बाल खींचे गए और उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। घटना के बाद सोसाइटी में तनाव का माहौल बन गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। बताया जा रहा है कि घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है। पुलिस शिकायतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है और वीडियो फुटेज की भी जांच की जा सकती है।
एक्स पर यूजर ने उठाए सवाल
इस मामले को लेकर वैषाली राणा चंदर नाम के यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर दावा किया कि कुछ समय पहले वर्धमान सोसाइटी में डॉग्स को खाना खिलाने के कारण दो महिलाओं पर सह-निवासियों ने हमला किया और उनके साथ शारीरिक मारपीट की। उन्होंने अपनी पोस्ट में गुरुग्राम पुलिस से सवाल करते हुए पूछा कि क्या शहर में रहने वाली अकेली कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पुलिस सक्षम है। बता दें कि सोसाइटी में रहने वाले लोगों के बीच पालतू और आवारा कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर पहले भी मतभेद सामने आते रहे हैं।
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर पुलिस, फायर सर्विस, होम गार्ड, सिविल डिफेंस और जेल सेवाओं के 1,057 कर्मियों को गैलेंट्री और सर्विस मेडल देने का…
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को हैदराबाद की लॉ यूनिवर्सिटी, NALSAR से जुड़े विवाद को लेकर बार काउंसिल ऑफ इंडिया को फटकार लगाई। CJI सूर्यकांत ने कहा कि यह छात्रों…
कोडरमाः झारखंड के कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरडीहा मोड़ के निकट सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई और 50 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए।…
पटना: प्रशांत किशोर इन दिनों एक 'फिजिशियन डॉक्टर' की तरह व्यवहार करने लगे हैं। लोकतंत्र के मालिक जनता का विशेष ख्याल उनके छोटे-छोटे सपने को ध्यान रख कर अपनी राजनीति…
सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धान घोटाले का आरोपी शशिकांत महंत कलेक्ट्रेट में टॉयलेट साफ कर रहा है। उसने दावा…
गुरुग्राम: दिल्ली से सटे गुरुग्राम स्थित सेक्टर-67 की श्री वर्धमान मंत्रा सोसाइटी में कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि…
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…