दुनिया की सबसे युवा प्रधानमंत्री का तलाक, फिनलैंड की PM सना मारिन तोड़ेंगी 19 साल का रिश्ता

Updated on 11-05-2023 07:16 PM
हेलसिंकी :फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मारिन चुनाव हारने के बाद ऑफिस छोड़ने की तैयारी कर रही हैं। इस बीच बुधवार को उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि उन्होंने और उनके पति ने तलाक के लिए अर्जी दी है। मारिन ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी में कहा, 'हमने एक साथ तलाक के लिए अर्जी दी है। हम 19 साल साथ रहने के लिए बेहद आभारी हैं।' उन्होंने कहा कि वह अभी भी अपने पार्टनर मार्कस रायकोनेन की 'सबसे अच्छी दोस्त' हैं। मार्कस ने अपनी इंस्टा प्रोफाइल पर इसकी घोषणा की।


दंपति की एक पांच साल की बेटी है। मारिन ने कहा, 'हम एक परिवार के रूप में एक साथ समय बिताना जारी रखेंगे।' पिछले महीने अप्रैल में मारिन की सोशल डेमोक्रेट्स पार्टी ने 200 सदस्यीय संसद में 43 सीटों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया था। National Coalition ने 48 सीटें और फिन्स पार्टी ने 46 सीटें हासिल की थीं और अब दोनों दल साथ मिलकर सरकार बनाने को लेकर बातचीत कर रहे हैं। 37 साल की सना मारिन 2019 में दुनिया की सबसे कम उम्र की प्रधानमंत्री बनी थीं।

लोकप्रियता से लेकर विवादों तक

निजी जीवन में पार्टी करने से लेकर अपने देश को नाटो में शामिल कराने तक, सना मारिन दशकों में फिनलैंड की सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री थीं। कोविड-19 महामारी के दौरान उनकी लोकप्रियता चरम पर थी। कोरोना से लड़ने के उनके तौर-तरीकों की दुनियाभर में तारीफ हुई। सना मारिन अपनी प्राइवेट लाइफ को लेकर विवादों में भी रहीं। पिछले साल अगस्त 2022 में उन्हें फिनिश हस्तियों के एक समूह के साथ पार्टी करते हुए देखा गया था।

देना पड़ा ड्रग टेस्ट

सना की पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर हुआ था। वह दुनियाभर की सुर्खियों का हिस्सा बन गई थीं। विवाद बढ़ने पर उन्हें ड्रग टेस्ट तक देना पड़ गया था। कुछ ने उनके निजी जीवन के अधिकार का बचाव किया तो वहीं दूसरों ने उनकी अनुभवहीनता को मुद्दा बनाया था। सना मारिन की सरकार ने औपचारिक रूप से इस्तीफा दे दिया है लेकिन नई सरकार के गठन और नियुक्त तक वह कार्यवाहक के रूप में सेवाएं जारी रखेंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.