स्पेलिंग बी प्रतियोगिता में भारतवंशी बच्चों का वर्चस्व, इस साल प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचे 11 में 10 बच्चे भारतवंशी

Updated on 03-06-2023 07:03 PM
पीटीआई, वॉशिंगटनः अमेरिका में स्क्रिप्स नैशनल स्पेलिंग बी (Scripps National Spelling Bee) 2023 प्रतियोगिता में भारतवंशी बच्चों का दबदबा बरकरार रहा। अमेरिकी राज्य फ्लॉरिडा के लार्गो निवासी 14 साल के देव शाह ने 11 अक्षरों वाले 'सैममोफाइल' (Psammophile) शब्द की सही स्पेलिंग बताकर इस प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया। 'सैमोफाइल' रेतीले क्षेत्रों में पाए जाने वाले पौधे या जीव होते हैं। आ‌ठवीं के छात्र देव ने इस शब्द को लिखने के साथ ही मैरिलैंड के नैशनल हार्बर में गुरुवार रात हुए इस प्रतियोगिता के फाइनल की ट्रोफी और 50 हजार डॉलर का पुरस्कार जीता।

प्रतियोगिता जीतने के बाद शाह ने कहा, यह अद्भुत है...मेरे पैर अब भी कांप रहे हैं। मैंने इस जीत के लिए बीते तीन महीनों में कई त्याग किए। मुझे इसका पछतावा नहीं। मुझे अपने सभी त्यागों का फल मिला है। टॉप पर पहुंचने से पहले उन्होंने bathypitotmeter (बैथीपीटोमीटर), tolsester (टॉलसेस्टर), rommack (रोमैक), एगैग्रस, schistorrhachis (शिस्टोराचिस), poliorcetics (पोलियोरसेटिक्स), Perioeci (पेरियोसी), exhortation (एग्जॉरेशन), cocomat (कोकोमैट) आदि शब्दों की सही स्पेलिंग बताई। फाइनल में देव शाह का मुकाबला वर्जिनिया के अर्लिंगटन की रहने वालीं 14 साल की शैर्लट वॉल्श से हुआ। वह उपविजेता रहीं।


फाइनल में पहुंचे 11 में 10 भारतवंशी थे

95वीं नैशनल बी प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचे 11 लोगों में 10 भारतवंशी थे। श्रद्धा रचमरेड्डी और सूर्या कापू 15 हजार डॉलर के पुरस्कार के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। शाह तीसरी बार इस प्रतियोगिता में शामिल हुए। इससे पहले, वह 2019 और 2021 में शामिल हुए थे। कोविड के कारण 2020 में इस प्रतियोगिता का आयोजन नहीं किया गया था। शाह की जीत पर माता-पिता बेहद भावुक नजर आए। मां ने कहा कि देव शाह चार साल से इसके लिए मेहनत कर रहा था। इस प्रतियोगिता की शुरुआत 2025 में हुई थी।

इस प्रतियोगिता में क्यों छाए भारतवंशी?

ढाई दशक से स्पेलिंग बी प्रतियोगिता में भारतवंशी बच्चों का वर्चस्व है, जबकि अमेरिका में भारतवंशी स्टूडेंट्स की तादाद 1% से भी कम है। फिर भी इस स्पेलिंग कॉम्पिटिशन में क्वॉलिफाई करने वाले 300 बच्चों में से हर साल 20% से ज्यादा भारतवंशी होते हैं। साल 2008 से लगातार भारतवंशी स्टूडेंट्स इसे जीत रहे हैं।

जीत का राज: पहला, भारतीय बच्चों की पढ़ाई मुख्य रूप से अंग्रेजी माध्यम से होती है। दूसरा, रटकर सीखने पर जोर दिया जाता है। पैरंट्स क्वॉलिटी एजुकेशन के साथ अनुशासन पर भी जोर देते हैं। चूंकि, स्पेलिंग बी के विजेता भारतीय मूल के रहे हैं। इसलिए इस प्रतियोगिता को हर साल जीतने का दबाव भी है।

परिवार भी करता है तैयारी? बच्चों को स्पेलिंग बी जिताने के लिए पूरा खानदान लग जाता है। मसलन- पहले के दौर में गुजराती मूल के एक बच्चे को प्रतियोगिता में जिताने के लिए उनके दादा-दादी ने भारत में पूजा रखवाई, मुफ्त खाना खिलाया। एक माता-पिता ने दूसरी भाषाओं से अंग्रेजी में आने वाले शब्दों को सिखाने के लिए फ्रेंच, जर्मन, इटैलियन टीचर रखे।

फायदा क्या? प्रतियोगिता को रटंत विद्या कह आलोचक उपहास उड़ाते हैं। वहीं, विजेता कहते हैं कि जीत से हमें अनुशासित रहने, किसी मुद्दे पर ध्यान केंद्रित करने में मदद मिली।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.