इटली की PM मेलोनी से मिले डोनाल्ड ट्रम्प:बोले- यूरोपियन यूनियन के साथ ट्रेड डील 100% होगी, लेकिन इसकी कोई जल्दी नहीं

Updated on 18-04-2025 02:08 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी ने गुरुवार को व्हाइट हाउस में मुलाकात की। दोनों के बीच अमेरिका और यूरोपियन यूनियन के बीच संभावित टैरिफ डील को लेकर बातचीत हुई।

ट्रम्प ने कहा कि 27 देशों वाले यूरोपीय संघ से ट्रेड डील 100% होगी, लेकिन इसकी उन्हें कोई जल्दी नहीं है। उन्होंने कहा कि हर कोई डील करना चाहता है, और जो डील नहीं करना चाहते हैं, तो उनके लिए डील हम करेंगे।

इस मुलाकात में मेलोनी ने अपने और ट्रम्प के कंजर्वेटिव मूल्यों को हाईलाइट करते हुए कहा कि वे पश्चिम को फिर से महान बनाना चाहती हैं। मेलोनी ने ये भी कहा कि उन्हें भरोसा है कि जल्द ही कोई डील फाइनल होगी।

पत्रकार ने पूछा- क्या ट्रम्प ने यूरोपीय लोगों को पैरासाइट कहा?

मुलाकात के दौरान एक रिपोर्टर ने ट्रम्प से पूछा कि क्या उन्होंने कभी यूरोपीय लोगों को पैरासाइट कहा है? मेलोनी ने रिपोर्टर का सवाल ट्रम्प के सामने दोहराया।

इसे लेकर ट्रम्प ने पत्रकार को जवाब दिया, 'मैंने ऐसा कभी नहीं कहा। मैं नहीं जानता कि आप किस बारे में बात कर रहे हैं।' इसके बाद मेलोनी ट्रम्प के बचाव में आगे आईं और उन्होंने कहा कि ट्रम्प ने ऐसा नहीं कहा।

टैरिफ लगने के बाद ट्रम्प से मिलने वाली पहली यूरोपीय नेता हैं मेलोनी

मेलोनी यूरोप की पहली नेता हैं जिन्होंने अमेरिका की तरफ से यूरोपीय संघ पर 20% ट्रैरिफ का ऐलान होने के बाद डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात की है। हालांकि, ऐलान के कुछ समय बाद ही ट्रम्प ने इस शुल्क को 90 दिन के लिए रोक दिया था।

मेलोनी ने कहा कि ट्रम्प ने रोम आने के उनके निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। संभावना है कि वे वहां यूरोपीय नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। अगर अमेरिका और यूरोप के बीच कोई परेशानी है भी, तो यही ये होगा कि हम साथ बैठकर इसका हल निकालने की कोशिश करें।

मेलोनी ने इमिग्रेशन और वोक आइडियोलॉजी पर ट्रम्प के साथ विचार साझा किए और कहा कि मेरा लक्ष्य है कि पश्चिम को फिर से महान बनाया जाए। मुझे लगता है कि हम ये कर सकते हैं।

ट्रम्प बोले- यूरोप को NATO पर रक्षा खर्च बढ़ाना होगा

इस मुलाकात के दौरान ट्रम्प ने एक बार फिर यूरोप की आलोचना की। उन्होंने कहा कि यूरोप को इमिग्रेशन के मामले में समझदारी दिखानी चाहिए और NATO पर अपने रक्षा खर्च को बढ़ाना चाहिए।

इसके अलावा ट्रम्प ने यह भी कहा कि उनके प्रतिद्वंद्वी चीन ने उनसे संपर्क किया है और दोनों देशों के बीच चल रहे ट्रेड वॉर को खत्म करने के लिए एक समझौते पर बातचीत की इच्छा जताई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.