नजियान प्रांत की सैटेलाइट तस्वीरों से शक गहराया US एक्सपर्ट बोले- ऐसा हुआ तो तनाव बढ़ेगा

Updated on 23-12-2023 01:25 PM

अमेरिकी अखबार ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक- चीन के शिनजियांग प्रांत की एक दूरदराज लोकेशन से कुछ सैटेलाइट इमेजेस मिली हैं और इनके एनालिसिस के बाद लगता है कि चीन जल्द ही न्यूक्लियर टेस्ट कर सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक- यह कम्पलीट न्यूक्लियर टेस्ट भी हो सकता है और सबक्रिटिकल एक्सप्लोजन भी। सबक्रिटिकल टेस्ट में एटमी धमाका कुछ कैमिकल्स के जरिए किया जाता है। इससे जो नतीजे मिलते हैं, उन्हें ओरिजनल न्यूक्लियर टेस्ट के नतीजों से एक तय साइंटिफिक फॉर्मूले के तहत कम्पेयर किया जाता है।

क्या चाहती है शी जिनपिंग सरकार

दरअसल, इस टेस्ट के जरिए राष्ट्रपति शी जिनपिंग की सरकार लेटेस्ट एटमी हथियार परखना चाहती है। ये एडवांस्ड और न्यू जेनेरेशन बैलेस्टिक और क्रूज मिसाइल भी हो सकती हैं। अखबार का यह एनालिसिस डॉक्टर रेनी बेबिआर्ज की जानकारी पर आधारित हैं। रेनी इंटरनेशनल जियोपॉलिटकल और इंटेलिजेंस एक्सपर्ट हैं। वो अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन में भी एनालिस्ट रह चुके हैं। सैटेलाइट इमेजेस के बारे में उनकी गहरी जानकारी है।

दरअसल, चीन शिनजियांग की जिस फेसेलिटी पर टेस्ट की तैयारी कर रहा है वहीं उसने 16 अक्टूबर 1964 को पहला एटमी टेस्ट या एक्सप्लोजन किया था। इस फेसेलिटी का नाम लोप नुर है। पहले टेस्ट के बाद अमेरिका और चीन के रिश्तों में तनाव आ गया था। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन कह चुके हैं कि वो चीन के साथ अच्छे और टिकाऊ रिश्ते चाहते हैं। पिछले महीने जिनपिंग से बातचीत में भी उन्होंने यही कहा था।

चीन न्यूक्लियर टेस्ट की आशंका को खारिज कर रहा है। उसका कहना है कि ये पुरानी बातों को दोहराना है, हकीकत से इसका ताल्लुक नहीं है।

टेस्ट की आशंका बेबुनियाद क्यों नहीं

एनालिसिस के लिए लोप नुर फेसेलिटी में कई साल से आ रहे बदलाव वाली सैटेलाइट इमेजेस शामिल की गईं। मसलन, 2017 में पहले टेस्ट वाली साइट पर कुछ बिल्डिंग नजर आती थीं। अब यहां अल्ट्रा मॉर्डन कॉम्पलेक्स और सिक्योरिटी फेंस नजर आती है। इसके अलावा मजबूत बंकर और झटके सहने वाला स्ट्रक्चर नजर आता है, ताकि अगर टेस्ट किया जाए तो कॉम्पलेक्स को कोई नुकसान न हो।

एक एयरबेस स्ट्रक्चर भी नजर आता है। यहां कई शॉफ्ट और स्मोकिंग गन भी है। एक गड्ढा भी दिखाई देता है इसके आसपास करीब 90 फीट ऊंची दीवार है। इसके बाजू में ही एक छोटा गड्ढा भी है। कुछ पाइप और ड्रिलिंग लुबरिकेंट्स भी दिखते हैं। इनका इस्तेमाल ड्रिलिंग प्रोसेस तेज करने में होता है। डॉक्टर रेनी के मुताबिक- गड्ढा एक मील से कुछ ही कम गहरा किए जाने का शक है। इस तरह की फेसेलिटी अमेरिकी की नेवादा टेस्ट साइट पर भी मौजूद है।

यह जगह अब किसी छोटे कस्बे या बस्ती की तरह दिख रही है। माना जा रहा है कि यह लोप नुर में काम कर रहे लोगों के लिए बनाई गई है। इससे कुछ दूरी पर एक जगह बिल्कुल ऐसे ही अरेंजमेंट्स हैं। माना जा रहा है कि टेस्ट साइट करने वालों को यहीं ट्रेनिंग दी जा रही है।

चीन की रॉकेट फोर्स

हालिया वक्त में चीन ने अलग से रॉकेट फोर्स बनाई है। ये फोर्स चीन की मिलिट्री का ही हिस्सा है। इसका मकसद न्यूक्लियर वेपन्स और न्यूक्लियर मिसाइलों को हवा, समुद्र और जमीन पर इस्तेमाल करना है। इसके लिए इंटीग्रेटेड कमांड-कंट्रोल सिस्टम बनाया गया है। यानी एक ही जगह से जल, थल और नौसेना को एटमी हथियार तैयार मिलेंगे।

मिडिलबरी इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज की एक रिपोर्ट के मुताबिक- पहले चीन की तैयारी एटमी हमले का जवाब देने तक सीमित थी। अब वो हर लेवल (तीनों सेनाओं) के लिए डिफेंसिव न्यूक्लियर अप्रोच के बजाए अटैकिंग स्ट्रैटेजी पर तेजी से काम कर रहा है। दूसरे शब्दों में कहें तो चीन अब खुद भी एटमी जंग की शुरुआत कर सकता है। अगर चीन टेस्ट भी करता है तो अमेरिका और उसके बीच जबरदस्त तनाव शुरू होगा और इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ेगा। बहुत मुमकिन है, हालात संभालना मुश्किल हो जाए।

इसी रिपोर्ट में आगे कहा गया है- 10 साल पहले तक चीन के पास सिर्फ 50 इंटरकॉन्टिनेंटल बैलेस्टिक मिसाइल थीं। अब चीन की सेना 2028 तक (पीपुल्स लिबरेशन आर्मी या PLA) अपनी रॉकेट फोर्स के जरिए एक हजार बैलेस्टिक मिसाइल तैनात करने की तैयारी कर रही है। इनमें से 570 प्योर न्यूक्लियर मिसाइल होंगी। भारत और साउथ एशिया के लिए यह लोप नुर साइट पर चल रही तैयारियां खतरे का संकेत है। भारत ने 1998 में पोखरण में न्यूक्लियर टेस्ट किया था। इसके बाद मई 2008 में उसने पांच एटमी धमाके या टेस्ट किए थे। भारत अब टेस्ट के बजाए टेक्नोलॉजी के जरिए हथियार और डिजाइन पर काम कर रहा है।

जिन देशों के पास एटमी हथियार हैं। उनमें पाकिस्तान भी शामिल है और उसने कुछ न्यूक्लियर टेस्ट किए हैं। आर्मी कंट्रोल एसोसिएशन के मुताबिक- अमेरिका ने 1945 से 2017 के बीच 1030, रूस ने 715, फ्रांस ने 210 टेस्ट किए हैं। चीन और ब्रिटेन 45-45 टेस्ट कंडक्ट किए हैं।

पाकिस्तान ने 1998 में भारत के बाद दो टेस्ट किए हैं। न्यूक्लियर क्लब में नॉर्थ कोरिया को भी अब शामिल किया जा सकता है। माना जाता है कि उसने अब तक 6 टेस्ट किए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 September 2024
बेरूत: इजरायल ने बीते 17 सितम्बर को लेबनान के अंदर हिजबुल्लाह लड़ाकों के पेजर में विस्फोट करके ईरान समर्थित चरमपंथी समूह को हैरान कर दिया था। लेबनान से आने वाले वीडियो…
 27 September 2024
बैंकॉक: थाईलैंड में एक महिला कर्मचारी की दफ्तर में काम करते हुए मौत हो गई। 30 वर्षीय फैक्ट्री कर्मचारी की तबीयत ठीक नहीं थी और उसने मैनेजर से छुट्टी के…
 27 September 2024
टोक्यो: जापान की सत्तारूढ़ पार्टी ने पूर्व रक्षा मंत्री शिगेरु इशिबा को शुक्रवार को अपना नेता चुन लिया जो प्रधानमंत्री के रूप में अगले सप्ताह कार्यभार संभालेंगे। सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी…
 27 September 2024
कोलंबो: श्रीलंका में मार्क्सवादी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके के देश के 9वें कार्यकारी राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाल लिया है। वे देश के पहले वामपंथी राष्ट्रपति हैं। इसके साथ ही…
 27 September 2024
वॉशिंगटन: अमेरिका की नौसेना ने इंडो-पैसिफिक (हिंद प्रशांत क्षेत्र) क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य उपस्थिति का मुकाबला करने के उद्देश्य से एक नए रणनीतिक डॉक्यूमेंट का खुलासा किया है।…
 24 September 2024
मेलबर्न: ताइवान से लेकर लद्दाख तक चल रहे तनाव के बीच एशिया में सबसे शक्तिशाली देशों की लिस्‍ट आ गई है। भारत रूस और जापान को पीछे छोड़ते हुए एशिया में…
 24 September 2024
ओटावा: कनाडा की जस्टिन ट्रूडो के नेतृत्व वाली सरकार ने एक बार फिर विदेशियों की बढ़ती संख्या के मामले को उठाया है। ट्रूडो सरकार में इमिग्रेशन मिनिस्टर मार्क मिलर ने विदेशी…
 24 September 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका दौरे के तीसरे दिन यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। 32 दिन के भीतर ये दोनों नेताओं की दूसरी मुलाकात रही। मोदी 23…
 24 September 2024
श्रीलंका के नए राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने कहा है कि वे भारत और चीन के बीच सैंडविच बनकर नहीं रहना चाहते हैं। मोनोकल मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में अनुरा…
Advt.