बाउचर के कोच बने रहने को लेकर संशय बरकरार

Updated on 17-04-2022 07:39 PM

कोचिंग कार्यकाल के दौरान नस्लभेद संबंधी बिवादों को लेकर अनुशासनात्मक सुनवाई का सामना करने जा रहे दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के मुख्य कोच मार्क बाउचर को लेकर संशय बना हुआ है। यह अभी साफ नहीं हुआ है कि 16 से 20 मई के बीच होने वाली सुनवाई के बाद वह अपने पद पर बने चाहेंगे या नहीं।  बाउचर वरिष्ठ अधिवक्ता टेरी मोटाऊ के सामने अपने खिलाफ खेल जीवन और बाद में कोचिंग कार्यकाल के दौरान वर्णभेदी मुद्दों को लेकर लगे आरोपों का जवाब देंगे।

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट संघ (सीएसए) ने उन्हें अपने पद से हटाने की मांग की है जिससे उन्हें अनुबंध पूर्ण होने के पहले ही हटाया जा सकता है। बाउचर को इस पद पर दिसंबर 2019 में नियुक्त किया गया था और तभी से ही उनके साथ लागातार विवाद जुड़े हैं। उन्हें इनॉक अंक्वे की जगह कोच बनाया गया था। अंक्वे दक्षिण अफ्रीका के पहले अफ्रीकी मूल के कोच थे पर उन्हें बाउचर के सहायक के रूप में रखा गया। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट परिणामों पर सवाल उठे, ख़ास कर तब जब इंग्लैंड ने उन्हें अपने घर पर सीरीज़ में हराया। बाद में एसजेएन सुनवाई के दौरान बाउचर समेत कई पूर्व खिलाड़ियों का नाम लिया गया।

बाउचर पर पॉल एडम्स के खिलाफ अपशब्द का उपयोग, अंक्वे के साथ उनका व्यवहार और ब्लैक लाइव्स मैटर के सिलसिले में उनके विवादास्पद व्यवहार को लेकर आरोप लगे थे। वहीं टीम के खराब प्रदर्शन के कारण रैंकिंग्स में नीचे आने से अगले विश्व कप में टीम के सीधे क्वालिफाई करने का रास्ता भी कठिन हो गया है।

बांग्लादेश पर 2-0 की टेस्ट सीरीज़ जीत के बाद बाउचर ने कहा, 'यह समय बड़ा कठिन रहा है। मुझे क्रिकेट के नजरिए से इस काम में बहुत आनंद आया है। मैंने इस टीम के आस पास रहते हुए इन खिलाड़ियों का विकास देखा है पर  मैदान के बाहर की बातों के बारे में मैं ज्यादा उत्साह से बात नहीं करूंगा।

' ऐसा माना जा रहा है कि बाउचर अपनी सफाई में वर्तमान खिलाड़ियों से गवाही की उम्मीद कर रहे हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि इन सुनवाईयों में कौन से खिलाड़ी शामिल होंगे। एडम्स की उपस्थिति पर भी कोई स्पष्टता नहीं है।

यह भी तय है कि बाउचर का भविष्य इस सुनवाई पर निर्भर नहीं है। ऐसा भी हो सकता है कि आरोपों से बरी होने पर वह खुद त्यागपत्र दें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.