DPIFF अवॉर्ड- शाहरुख बेस्ट एक्टर-रानी मुखर्जी बनीं बेस्ट एक्ट्रेस

Updated on 21-02-2024 02:40 PM

मंगलवार देर शाम मुंबई में दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया। इस साल शाहरुख खान को फिल्म जवान के लिए बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया। उनकी फिल्म जवान को बेस्ट फिल्म का भी अवॉर्ड मिला। वहीं रानी मुखर्जी को फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

बॉबी देओल ने फिल्म एनिमल के लिए बेस्ट एक्टर इन निगेटिव रोल और संदीप रेड्‌डी वांगा ने बेस्ट डायरेक्टर अवॉर्ड अपने नाम किया। इसके अलावा फिल्म सैम बहादुर में अपने दमदार अभिनय के लिए विक्की कौशल ने बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स) अवॉर्ड जीता।

मुंबई के ताज लैंड्स एंड में हुए इस इवेंट में शाहरुख खान, बॉबी देओल, नयनतारा, करीना कपूर खान, सुनील ग्रोवर, आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर, शाहिद कपूर, विक्रांत मैसी, एटली, रानी मुखर्जी समेत अन्य कई सेलेब्स शामिल हुए।

लगा था अब अवॉर्ड नहीं मिलेगा- शाहरुख खान

इवेंट में 'बेस्ट एक्टर' का अवॉर्ड जीतने के बाद शाहरुख खान ने स्टेज पर स्पीच दी। उन्होंने कहा, 'शुक्रिया जूरी मेंबर्स का जिन्होंने मुझको बेस्ट एक्टर के लिए लायक समझा और बहुत साल हो गए, मुझे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड नहीं मिला। तो ऐसा लगने लगा था कि अब मिलेगा ही नहीं। मुझे बहुत खुशी है। मुझे अवॉर्ड बहुत अच्छे लगते हैं। मैं थोड़ा लालची हूं, ग्रीडी हूं।'

शाहरुख के लिए अच्छा गुजरा साल

शाहरुख खान के लिए साल 2023 बहुत अच्छा गुजरा। उनकी फिल्में फिल्में रिलीज हुईं, पठान, जवान और डंकी। राजकुमार हिरानी की फिल्म को छोड़कर एटली की जवान और सिद्धार्थ आनंद की पठान ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की। जवान में नयनतारा ने भी दमदार एक्टिंग की, यही वजह है कि उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.