ड्रोन सिंचाई तकनीक कृषि क्षेत्र में ऐतिहासिक उन्नति लायेगी - पर्यावरण मंत्री श्री डंग

Updated on 18-12-2021 05:48 PM

भोपाल।  पर्यावरण मंत्री हरदीप सिंह डंग ने कहा कि ड्रोन सिंचाई तकनीक कृषि क्षेत्र में ऐतिहासिक उन्नति लायेगी। परम्परागत सिंचाई में जहाँ एक हेक्टेयर क्षेत्र में 300 से 500 लीटर जल से 7 घंटे में, ट्रेक्टर स्प्रेयर से 2 घंटे में सिंचाई होती है, वहीं ड्रोन मात्र 20 मिनिट में 90 प्रतिशत कम जल (25 लीटर) से सिंचाई करता है।

श्री डंग ने यह बात आज होशंगाबाद जिले के बनखेड़ी स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र में "डेयरी एवं गौ-शालाओं से उत्पन्न होने वाले अपशिष्ट गोबर, गौ-मूत्र एवं गंदे पानी के वैज्ञानिक पद्धति से पुन: उपयोग'' पर केन्द्रित एक-दिवसीय विचार गोष्ठी का शुभारंभ करते हुए कही। श्री डंग ने केन्द्र में ड्रोन सिंचाई का अवलोकन भी किया। संगोष्ठी में विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा और ठाकुरदास नागवंशी भी मौजूद थे। मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भोपाल और भाऊ साहब भुस्कुटे स्मृति लोक न्यास द्वारा संगोष्ठी आयोजित की गई।

श्री डंग ने कहा कि उद्योगों में प्रदूषण नियंत्रण के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क किनारे नालियों और हेण्ड-पम्प के पास पानी जमा होने दें। गौ-शालाओं के सुचारु संचालन के लिये जन-साधारण को भी योगदान के लिये प्रेरित करें। गायों से उत्पन्न गौ-मूत्र, गोबर से निर्मित खाद, दवाइयाँ, पेस्टीसाइड, फिनाइल आदि लोकप्रिय हो रहे हैं। इनकी अच्छी मार्केटिंग कर गौ-शालाओं को मजबूत बनायें। मुख्य वक्ता सुरेश सोनी ने कहा कि पेस्टीसाइड और फर्टिलाइजर के स्थान पर बॉयो पेस्टीसाइड और फर्टिलाइजर इस्तेमाल करें।

सदस्य सचिव .एन. मिश्रा ने पराली से उत्पन्न होने वाले वायु प्रदूषण को रोकने के लिये विशेष कार्य करने और इसका औद्योगिक उपयोग करने के बारे में सुझाव दिया। वैज्ञानिक डॉ. योगेन्द्र कुमार सक्सेना, डॉ. प्रवीण सोलंकी, मोहन नागर और अनिल अग्रवाल ने भी गौकाष्ठ, गोबर और गौमूत्र से बनने वाले विभिन्न उत्पादों आदि पर प्रस्तुतिकरण दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.