अमेरिकी फ्लाइट में नशे में धुत शख्स ने पेशाब किया:आरोपी ने कपड़े भी उतारे, क्रू को इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी

Updated on 13-07-2024 01:41 PM

नशे में धुत एक यात्री ने बुधवार को अमेरिकन एयरलाइंस की एक फ्लाइट को इमरजेंसी लैंडिग करने के लिए मजबूर कर दिया। यात्री ने फ्लाइट में यात्रियों के सामने अपने कपड़े उतार दिए और गलियारे में ही पेशाब कर दी थी।

नील मैक्कार्थी (25) नाम के इस शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। उस पर पब्लिक में अभद्र प्रदर्शन करने के आरोप लगाए गए हैं। ओरेगन के रहने वाले मैक्कार्थी ने माना है कि उसने व्हिस्की की कई बोतलें पी रखी थीं।

फॉक्स बिजनेस की रिपोर्ट के मुताबिक ये घटना अमेरिकन ईगल फ्लाइट 3921 में हुई। विमान शिकागो से मैनचेस्टर जा रही थी। नील मैक्कार्थी के पेशाब कर देने के कारण विमान की बफैलो, न्यूयॉर्क में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

फ्लाइट पर चढ़ने से पहले खूब पिया शराब
विमान के एयरपोर्ट पर लैंड करते ही मैक्कार्थी को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने कहा कि विमान में सवार एक यात्री से सबूत के तौर पर एक फोटो मिली है जिसमें मैक्कार्थी गलियारे में पेशाब करता हुआ दिखाई दे रहा है।

पुलिस ने विमान में मौजूद क्रू और अन्य लोगों के भी बयान लिए हैं। कस्टडी में मौजूद मैक्कार्थी ने पुलिस को बताया कि उसने उड़ान भरने से पहले खूब शराब पी ली थी। उड़ान के दौरान जब फ्लाइट शिकागो में ठहरी थी तब भी उसने कई पैग पिये।

आरोपी को हो सकती है 6 महीने की जेल
मैक्कार्थी ने सफाई देते हुए कहा कि जब वह बाथरूम से लौटा तो पेशाब से जुड़ी समस्या के कारण अचानक उसे बेचैनी होने लगी। जिसके बाद उसे गलियारे में ही पेशाब करने पर मजबूर होना पड़ा। एयरलाइंस ने उसका बयान दर्ज कर लिया है।

एयरलाइंस ने अपने बयान में कहा कि विमान को बफैलो में इमरजेंसी लैंडिंग कराने के बाद उसे कुछ ही देर वापस मैनचेस्टर रवाना कर दिया गया। एयरलाइंस ने अपने कर्मचारियों के प्रोफेशनल रवैये की तारीफ की है। इसके साथ ही यात्रियों को भी सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक मैक्कार्थी पर यूनाइटेड स्टेट कोड सेक्शन 46506 के तहत अभद्र प्रदर्शन करने के कारण 6 महीने की जेल हो सकती है और 5 हजार डॉलर (4लाख से अधिक) का जुर्माना भी लग सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.