बारिश के चलते जर्जर रोड पर तालाब में तब्दील

Updated on 20-09-2021 11:56 PM

बिलासपुर वैसे तो बिलासपुर शहर समेत पूरे जिले में सड़कों का कोई माई बाप नहीं है। 2-4 अपवाद छोड़कर जिले की सभी सड़कें जर्जर और छोटे बड़े गड्ढों के कारण चलने के लायक नहीं रह गई है। इन सड़कों में भी जिले के तखतपुर विधानसभा क्षेत्र में आने वाले चनाडोंगरी पंचायत से देवरीखुर्द पहुंच मार्ग की हालत शर्मनाक हो गई है। यहां सड़क निर्माण में हुए भ्रष्टाचार की अगर परतें खुली जाएं तो लोक निर्माण विभाग के कई अधिकारी नप सकते हैं। इस सड़क को बनाते समय ठेकेदार ने पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की। इसके लिए जहां जरूरी है, वहां दोन्द भी नहीं लगाए हैं।

 इसके कारण पानी निकासी पूरी तरह बंद हो गई है और सड़क पर इतना अधिक पानी इक_ हो गया है कि गांव के बच्चे उस पानी में तालाब की तरह कूद कूद कर नहा रहे हैं। ठेकेदार की इस लापरवाही की ओर लोक निर्माण विभाग के अफसर जानबूझकर ध्यान नहीं देते। शायद इसके एवज में उन्होंने पान-प्रसाद का अपना हिस्सा हासिल कर लिया है। उच्चाधिकारियों को सबसे पहले इस सड़क पर जहां जरूरी हो वहां छोटी पुलिया अथवा दोन्द लगाना चाहिए। और साथ ही बिना निकासी के सड़क निर्माण का काम करने वाले ठेकेदार और उसके साथ सांठगांठ करने वाले अधिकारी के खिलाफ जांच और कार्रवाई भी करनी चाहिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
 24 July 2026
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
 24 July 2026
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
 24 July 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
 24 July 2026
दुर्ग,  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
 24 July 2026
बालोद, मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
 24 July 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
 24 July 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
 24 July 2026
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…
Advt.