अंधविश्वास के कारण डायरेक्टर ने 42 दिन पहले एक ही जोड़ी शॉर्ट्स, पिट गई फिल्म, विद्या बालन ने सुनाया किस्सा
Updated on
20-04-2024 05:18 PM
अंधविश्वास के फेर में आकर एक व्यक्ति क्या कर सकता है, इसके कई उदाहरण देखने को मिले हैं। लेकिन एक डायरेक्टर ने तो कुछ ऐसा कर दिया कि उसकी फिल्म ही पिट गई। इस डायरेक्टर के अंधविश्वास का किस्सा हाल ही विद्या बालन ने सुनाया, जो मजेदार है। विद्या बालन इस वक्त अपनी लेटेस्ट रिलीज 'दो और दो प्यार' को लेकर चर्चा में हैं, जो 19 अप्रैल को रिलीज हुई है। इसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान दिए इंटरव्यू में विद्या बालन ने बताया कि एक डायरेक्टर ने अंधविश्वास के कारण अपनी फिल्म के सेट पर क्या किया था। उस फिल्म में विद्या बालन काम कर रही थीं।
Vidya Balan ने कॉमेडियन रौनक रजानी के यूट्यूब चैनल पर इंटरव्यू में करियर के शुरुआती दिनों में की गई एक फिल्म का किस्सा सुनाया। हालांकि विद्या बालन ने न तो फिल्म का नाम बताया और ना ही यह बताया कि डायरेक्टर कौन था। लेकिन जो किस्सा शेयर किया, वह बड़ा ही दिलचस्प है।
विद्या बालन की फिल्म और 42 दिनों तक एक ही शॉर्ट्स में फिल्ममेकर
विद्या बालन ने बताया, 'मैं एक फिल्म के सेट पर थी, जहां डायरेक्टर ने 42 दिनों तक एक ही जोड़ी शॉर्ट्स पहने थे क्योंकि वह अंधविश्वासी थे। उन्हें लगता था कि ऐसा करने से फिल्म हिट हो जाएगी। मैंने तो ध्यान ही नहीं दिया क्योंकि मैं ये सब नहीं देखती, लेकिन मैंने इसके बारे में सुना। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई।
विद्या ने नहीं बताया नाम, एक्ट्रेस को मनहूस कहकर कई फिल्मों से निकाला
जब विद्या से फिल्म या डायरेक्टर के नाम के बारे में पूछा गया तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि दरअसल, मैं नाम भूल गई हूं। इससे पहले विद्या बालन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि किस तरह उन्हें कई फिल्मों से निकाल दिया गया था और फिल्ममेकर्स उन्हें 'मनहूस' समझते थे। विद्या ने बताया था कि उन्होंने करियर की शुरुआत में कुछ मलयालम भाषा की फिल्मों में भी काम किया था, पर एक डायरेक्टर उन्हें 'मनहूस' कहकर फिल्म से निकाल दिया था। विद्या के मुताबिक, उन्हें करीब 12 फिल्मों से निकाला गया था।
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…