इस वजह से पति Bharat Takhtani से अलग हुईं Esha Deol एक्ट्रेस ने कहा मैं उन्हें नजरअंदाज करने लगी थी

Updated on 08-02-2024 02:23 PM

 बीते दिन बाॅलीवुड के चहीते कपल्स में से एक एशा देओल और भरत तख्तानी ने तलाक ले लिया है। पिछले काफी समय से यह कयास लगाए जा रहे थे कि एशा और उनके पति भरत का रिश्ता अच्छा नहीं चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में इस बात की पुष्टि की गई है कि एशा और भरत ने आपसी सहमति से अपनी शादी के रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया है। बताया गया है कि कपल ने तलाक लेकर स्टेटमेंट जारी कर अलग होने की अनाउंसमेंट की है। स्टेटमेंट में कहा गया है कि दोनों आपसी सहमति से अलग हो रहे हैं।

एशा ने अपनी किताब में किए थे खुलासे

दोनों का कहना है कि उनके लिए बच्चियों की भलाई सबसे जरूरी है और रहेगी। एशा देओल ने अभी तक इस बात का खुलासा नहीं किया है कि आखिर उनके और भरत के बीच ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने तलाक का फैसला ले लिया। हालांकि, एशा ने अपनी किताब अम्मा मिया, स्टोरीज में यह बताया था कि दूसरी बेटी मिराया के जन्म के बाद वह अपने पति भरत को नजरअंदाज करने लगी थीं। एशा ने अपनी किताब में लिखा था, "दूसरे बेबी के बाद कुछ समय के लिए मैंने नोटिस किया कि भरत मुझसे चिड़चिड़े हो गए थे। उन्हें लगता था कि मैं उन्हें अटेंशन नहीं दे रही हूं।"

पति भरत को इग्नोर करने लगी थीं एशा

"पति का ऐसा फील करना बहुत स्वाभाविक है, क्योंकि उस समय मैं राध्या के प्ले स्कूल और मिराया को फीड करना में बिजी थी। साथ ही मैं अपनी किताब लिखने और अपनी प्रोडक्शन मीटिंग्स में भी काफी बिजी थी। इस कारण उन्हें महसूस होता था कि मैं नजरअंदाज कर रही हूं। मैंने तुरंत अपनी गलती नोटिस की। मुझे वह समय याद आया, जब भरत ने मुझसे एक नया टूथब्रश मांगा था और यह बात मेरे दिमाग से निकल गई थी, या जब उनकी शर्ट प्रेस नहीं हुई थी या जब मैंने बिना चेक किए उन्हें काम पर जाते हुए लंच बाॅक्स दे दिया था। उनकी जरूरतें बहुत कम हैं, लेकिन मैं अगर उनकी देखभाल नहीं कर सकी, तो मतलब कुछ गड़बड़ है।"

एशा ने आगे कहा, "मैंने तुरंत अपनी गलती सुधारी। मुझे महसूस हुआ कि मैं कुछ समय से उनके साथ डेट नाइट्स या मूवी के लिए बाहर नहीं गई हूं। इसलिए मैंने ट्रैक से बाहर निकलकर खुले बाल, बढ़िया ड्रेस पहनकर वीकेंड्स पर आउटिंग पर जाने का फैसला किया।"


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.