मूसलाधार बारिश से केरल में कोहराम, दिल्ली और यूपी में भी बदल रहा मौसम का मिजाज

Updated on 17-10-2021 09:00 PM

नई दिल्ली भारत के दक्षिणी क्षेत्र केरल में बीते दिनों मूसलाधार बारिश ने कोहराम मचा रखा है और अब हालात बिगड़ते दिखाई दे रहे हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति देखी जा रही है। बारिश का सबसे ज्यादा असर इडुक्की में देखने को मिल रहा है। इस बीच आईएमडी ने केरल के पांच जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

 राज् के पढानमथिट्टा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की और त्रिशूर जिले के लिए मौसम विभाग की तरफ से रेड अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के कारण जहां केरल में हालात बिगड़ गए हैं वहीं दिल्ली और यूपी में भी मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ ही दिनों में दिल्ली में ठंड का एहसास होना शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि दिल्ली समेत कई राज्यों में अगले दो दिन बारिश के आसार हैं। बारिश के बाद मौसम में एकाएक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। रविवार और सोमवार को होने वाली बारिश को देखते हुए अभी से येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।


पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बने होने का असर अब कई राज्यों के मौसम पर दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून ने 17 सितंबर की सामान्य तारीख की तुलना में 6 अक्टूबर को वापसी शुरू की थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों में यह पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और गुजरात, बिहार और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों सहित देश के आधे हिस्से से लगभग वापस गया है। मानसून की वापसी का ही असर है कि कई राज्यों में बारिश हो रही है और कई में बारिश की पूरी संभावना जताई गई है। गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार के अधिकांश भाग, महाराष्ट्र, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में मानसून वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं।

 पिछले पूरे सप्ताह उत्तराखंड में मौसम इस तरह खुला रहा कि सबको बादलों के विदा हो जाने का भरोसा हो गया था, लेकिन अब ताज़ा भविष्यवाणी से राज्य की चिंता एक बार फिर बढ़ गई है। मौसम विभाग ने 17 और 18 यानी रविवार सोमवार को राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। चार धाम यात्रियों को खासी समस्याएं पेश सकती हैं क्योंकि यहां हल्की बर्फबारी की भी चेतावनी है। स्काइमेट ने तो यहां तक भविष्यवाणी की है कि बारिश इतनी ज़बरदस्त हो सकती है कि भूस्खलन और मिट्टी के कटाव तक की घटनाओं से लोगों को खतरा हो सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.